Hindi Newsविदेश न्यूज़ISIS flag was kept in the car Bondi Beach attacker Naveed was previously under suspicion
कार में रखा था ISIS का झंडा, पहले भी शक के दायरे में था बोंडी बीच पर हमला करने वाला नवीद

कार में रखा था ISIS का झंडा, पहले भी शक के दायरे में था बोंडी बीच पर हमला करने वाला नवीद

संक्षेप:

बोंडी बीच पर मौत का खेल खेलने वाले आतंकियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में हुई है। वहीं उनके आईएसआईएस से जुड़े होने के भी सबूत मिल रहे हैं। एक आतंकी की कार से आईएसआईएस का झंडा मिला है।

Dec 15, 2025 12:34 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। दोनों हमलावर बाप-बेटे की पहचान पाकिस्तान के नागरिकों के रूप में की गई है। यहूदियों के त्योहार के मौके पर हुए हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों हमलावरों का लिंक खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस से पाया गया है। घटनास्थल के पास ही खड़ी हमलावर की कार से आईएसआईएस का झंडा मिला है। इसके अलावा कार से एक विस्फोटक भी बरामद किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आतंकी साजिद के पास लाइसेंसी हथियार थे। जानकारी के मुताबिक उसके पास कम से कम 6 बंदूकें थीं। वहीं उसे बेटे नवीद के पास भी कई हथियार थे। साजिद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नवीद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक साजिद 1998 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आया था। 2001 में उसे परमानेंट वीजा मिल गया। इसके बाद वह तीन बार विदेश यात्रा कर चुका है।

पहले भी हो चुकी है ISIS लिंक की जांच

एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक नवीद की आतंकी लिंक को लेकर पहले भी जांच हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया की जांच एजेंसी एएसआईओ ने 2019 में उसके आईएसआईएस से जुड़े होने की जांच की थी। अधिकारियों के मुताबिक वह इसाक अल मतारी जैसे आतंकी के संपर्क में था। मतारी सात साल जेल में काट चुका था। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी बताया कि नवीद अकरम 2019में भी शक के दायरे में आ चुका है।

अधिकारियों का कहना है कि इस हमले का ईरान लिंक भी हो सकता है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के राजदूत को भी निष्कासित कर दिया है। वहीं ईरान के कट्टरपंथी संगठन इजरायलियों और यहूदियों को निशाना बनाने में कसर नहीं छोड़ते। ऑस्ट्रेलिया ने ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड्स को भी आतंकी घोषित कर दिया था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।