युद्ध में फंस गए हैं, अब किसी तरह यहां से भागना चाहते हैं; ट्रंप के दावों पर क्या बोला ईरान

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इस्फहान
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के खिलाफ गलत नैरेटिव बना रहे हैं। यह बात कही है ईरान की इस्फाहान यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर मोहसिन फरखानी ने। फरखानी ने कहाकि ट्रंप का दावा पूरी तरह से झूठा है और ईरान की एयर फोर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

युद्ध में फंस गए हैं, अब किसी तरह यहां से भागना चाहते हैं; ट्रंप के दावों पर क्या बोला ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ईरान के खिलाफ गलत नैरेटिव बना रहे हैं। यह बात कही है ईरान की इस्फाहान यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर मोहसिन फरखानी ने। फरखानी ने कहाकि ट्रंप का दावा पूरी तरह से झूठा है और ईरान की एयर फोर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहाकि ट्रंप ने कल कहाकि ईरान का एयर फोर्स तबाह हो चुका है। लेकिन जहां तक मैं जानता हूं यह संभव नहीं कि कोई तबाह हुआ एयर फोर्स एफ-35 को मार गिराए। उन्होंने कहाकि आप जानते हैं, ट्रंप यह सारी कहानियां बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि कुछ नकली उपलब्धियां लेकर युद्ध से निकलना चाहते हैं।

ईरान उन्हें गलत साबित कर देगा
फरखानी ने आगे कहाकि ईरान इन झूठे नैरेटिव्स में फंसने वाला नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया को कहानियां सुना रहे हैं। वह असल में ईरान में फंस चुके हैं। अब उन्हें कोई रास्ता नहीं नजर आ रहा है। इसलिए वह इस तरह का फेक नैरेटिव बनाकर अपने लिए रास्ता तलाश रहे हैं। फरखानी ने कहाकि लेकिन हम ट्रंप की इन बातों में फंसने वाले नहीं हैं। उन्होंने आगे कहाकि हम अमेरिका के हर नैरेटिव को पूरी तरह से गलत साबित कर देंगे।

हमारे लिए यह बातचीत बेकार
ईरानी विद्धान ने कहाकि ट्रंप ने आगे बोला है कि उन्हें यकीन है कि ईरानी अधिकारियों ने परमाणु मुद्दे के बाद कोई वार्ता नहीं की है। लेकिन यह पूरी तरह से गलत है। मेरा मानना है कि ईरानी अधिकारियों का अमेरिकी टीम से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं था। यह सभी संपर्क उस समय के लिए थे जब हमारे पास परमाणु मुद्दे पर बातचीत चल रही थी। लेकिन जैसा कि पूरी दुनिया ने देखा है, अमेरिकियों ने बातचीत को भरोसे लायक नहीं छोड़ा। फरखानी ने कहा, ‘अगर अभी की बात करें तो न केवल ईरानी अधिकारी, बल्कि ईरानी लोग भी, अमेरिका के साथ बातचीत को पूरी तरह बेकार मानते हैं।’

ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा
इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची ने शुक्रवार को पूछा कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वास्तव में ईरान को फिर से पाषाण युग में डालना चाहते हैं, क्योंकि उस समय मध्य पूर्व में कोई तेल नहीं निकाला जा रहा था। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहाकि वर्तमान और पाषाण युग के बीच एक आश्चर्यजनक अंतर है। उस समय मध्य पूर्व में कोई तेल या गैस नहीं निकाली जा रही थी। क्या अमेरिकी निश्चित हैं कि वे समय को पीछे लौटाना चाहते हैं?

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।