तेजी से हथियार बनाने में जुटा ईरान, ड्रोन पर बड़ी तैयारी; US को मुंहतोड़ जवाब देने का इरादा?

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

ईरान फिर से खुद को तैयार करने में जुट गया है। पिछले करीब डेढ़ महीने में अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान को खासा नुकसान पहुंचा है। अब ईरान अपनी सैन्य ताकत को फिर से मजबूत बनाने पर जोर दे रहा है।

तेजी से हथियार बनाने में जुटा ईरान, ड्रोन पर बड़ी तैयारी; US को मुंहतोड़ जवाब देने का इरादा?

ईरान फिर से खुद को तैयार करने में जुट गया है। पिछले करीब डेढ़ महीने में अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान को खासा नुकसान पहुंचा है। अब ईरान अपनी सैन्य ताकत को फिर से मजबूत बनाने पर जोर दे रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान उम्मीद से ज्यादा तेज गति से इस काम में जुटा है। वह अपनी ड्रोन पॉवर को अगले छह महीने में फिर से तैयार कर सकता है। सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में बताया गया है कि युद्ध विराम के दौरान ईरान अपना ड्रोन प्रोडक्शन फिर से शुरू भी कर चुका है।

अमेरिका के हवाले से रिपोर्ट
इस रिपोर्ट में अमेरिकी खुफिया आकलनों से परिचित स्रोतों का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अमेरिकी खुफिया जानकारी से पता चलता है कि ईरान की सेना शुरुआती अनुमान से कहीं अधिक तेजी से पुनर्निर्माण कर रही है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक ईरानियों ने फिर से ड्रोन बनाने की सभी समय सीमा को पार कर लिया है। इसमें मिसाइल साइट्स, लॉन्चर्स और प्रमुख वेपन सिस्टम को बदलना शामिल है। इनमें से कुछ को 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के दौरान नष्ट कर दिया गया था।

युद्ध खत्म करने की कोशिशों के बीच
यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को खत्म करने की दिशा में जोर-शोर से कोशिशें हो रही हैं। इसी कोशिश के तहत पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। नकवी एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी यात्रा पर बुधवार को तेहरान पहुंचे। युद्ध में उलझे अमेरिका और ईरान के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से उनकी यह यात्रा हो रही है।

पाकिस्तान ने दोनों संघर्षरत देशों के बीच एक समझौता कराने और क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ के मुताबिक, विदेश मंत्री अराघची ने बृहस्पतिवार सुबह तेहरान में नकवी से मुलाकात की और ईरान-अमेरिका के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता पर चर्चा की।

ट्रंप ने क्या कहा
नकवी की यह यात्रा ऐसे समय हुई है जब ट्रंप ने मंगलवार को कहाकि अगर समझौता नहीं हुआ तो कुछ ही दिनों में हमले फिर से शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि खाड़ी अरब नेताओं ने उनसे आखिरी समय में हमला टालने का अनुरोध किया था। दूसरी ओर, ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने चेतावनी दी कि अगर युध्द फिर से शुरू हुआ तो कई और अप्रत्याशित घटनाएं होंगी। इसके अलावा, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने चेतावनी जारी की कि ईरान पर कोई भी और हमला एक ऐसे संघर्ष को जन्म देगा जो पश्चिम एशिया की सीमाओं से कहीं आगे तक फैलेगा।

मुनीर और नकवी दोनों ने पिछले महीने तेहरान का दौरा किया एवं शीर्ष ईरानी नेताओं के साथ बातचीत की। हालांकि, पाकिस्तान के निरंतर राजनयिक प्रयासों के बावजूद, ईरान और अमेरिका अपने मतभेदों को दूर करने में असमर्थ रहे। पिछले महीने पाकिस्तान ने दोनों पक्षों के बीच एक दुर्लभ उच्च स्तरीय वार्ता की मेजबानी की थी, लेकिन बातचीत विफल रही।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।