50 फाइटर जेट्स, 100 बम; इजरायल ने अब खामेनेई के अंडरग्राउंड बंकर को किया धुआं-धुआं, VIDEO

Mar 06, 2026 08:02 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट किया कि 50 इजरायली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड के नीचे अली खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को ध्वस्त कर दिया।

50 फाइटर जेट्स, 100 बम; इजरायल ने अब खामेनेई के अंडरग्राउंड बंकर को किया धुआं-धुआं, VIDEO

Israel Iran War: अमेरिका और इजरायल ने मिलकर पिछले दिनों ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की बम बरसाकर हत्या कर दी। इस हमले में ईरान के कई बड़े नेता व कमांडर भी मारे गए हैं। इससे पूरे मिडिल ईस्ट में हड़कंप मच गया और युद्ध शुरू हो गया। अब शुक्रवार सुबह इजरायल ने अली खामेनेई के कंपाउंड के नीचे बने एक अंडरग्राउंड बंकर को निशाना बनाया है। इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि कैसे उसने 50 फाइटर जेट्स की मदद से खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को 100 बम बरसाकर धवस्त किया गया।

इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर पोस्ट किया, ''50 इजरायली एयरफोर्स के फाइटर जेट्स ने तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड के नीचे अली खामेनेई के अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर को ध्वस्त कर दिया।" इसके साथ ही, इजरायल ने कंपाउंड पर हमला करते हुए एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में बंकर पर बम गिरते ही चारों ओर धुआं-धुआं होता दिख रहा है। इस ऑपरेशन को इजरायल की मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सटीक इंटेलिजेंस और मोसाद के साथ कोऑर्डिनेट करके गाइड किया गया था। टारगेट अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए बनाया गया अंडरग्राउंड बंकर था। यह घटनाक्रम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जब 28 फरवरी को ईरानी इलाके पर अमेरिका-इजरायल के जॉइंट मिलिट्री हमले में उसके सुप्रीम लीडर खामेनेई और दूसरे सीनियर लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद तेहरान ने कड़ा जवाब दिया था।

जवाबी कार्रवाई में, ईरान ने कई अरब देशों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की झड़ी लगा दी, जिसमें पूरे इलाके में अमेरिकी मिलिट्री बेस और इज़राइली एसेट्स को निशाना बनाया गया। इजरायल ने भी तेहरान पर अपने हमले जारी रखे और हिज़्बुल्लाह को निशाना बनाते हुए लेबनान तक लड़ाई को बढ़ा दिया। आज सुबह, कतर मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने कहा कि उसके एयर डिफेंस फोर्स ने अल-उदीद एयर बेस को निशाना बना रहे एक ड्रोन को इंटरसेप्ट किया, जो अमेरिकी सेंट्रल कमांड का एक बड़ा मिलिट्री हब है।

वहीं ईरान ने गुरुवार को इजरायल और अमेरिका के कई अड्डों पर नए सिरे से हमले किए और धमकी दी कि हिंद महासागर में ईरान के एक युद्धपोत को टॉरपीडो के हमले से डुबोने के लिए अमेरिका को बहुत पछताना पड़ेगा। ईरान समर्थक हिजबुल्ला लड़ाकों के साथ संघर्ष बढ़ने के बीच इजराइल ने चेतावनी जारी कर बेरूत के दक्षिणी उपनगरों के लिए बड़े पैमाने पर निकासी का परामर्श जारी किया। संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षकों ने इजराइली सैनिकों की और टुकड़ियों के सीमा पार जाने के बीच दक्षिणी लेबनान में जमीनी लड़ाई की सूचना दी। इस बीच, पूरे ईरान में अमेरिका और इजराइल के हमले जारी हैं। उन्होंने ईरान की सैन्य क्षमता, नेतृत्व और परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाया है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।