ईरान को चीन दे रहा हथियार? ड्रैगन ने साफ-साफ दिया जवाब, होर्मुज नाकाबंदी पर भी बोला

Devendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज को लेकर बढ़ रहे तनाव के बीच चीन ने ईरान को हथियार आपूर्ति करने या आपूर्ति की तैयारी करने से संबंधित अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों को पूरी तरह बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण आरोप बताते हुए खारिज कर दिया।

ईरान को चीन दे रहा हथियार? ड्रैगन ने साफ-साफ दिया जवाब, होर्मुज नाकाबंदी पर भी बोला

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और होर्मुज को लेकर बढ़ रहे तनाव के बीच चीन ने ईरान को हथियार आपूर्ति करने या आपूर्ति की तैयारी करने से संबंधित अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों को पूरी तरह बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण आरोप बताते हुए खारिज कर दिया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि हम बेबुनियाद आरोपों या दुर्भावनापूर्ण जुड़ाव का पुरजोर विरोध करते हैं। चीन ने सैन्य वस्तुओं के निर्यात को लेकर हमेशा सतर्क और जिम्मेदार रवैया अपनाया है तथा अपने निर्यात नियंत्रण कानूनों, नियमों और अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुसार सख्त नियंत्रण लागू किए हैं।

चीन की ओर से यह प्रतिक्रिया अमेरिकी खुफिया सूत्रों के हवाले से CNN की उस रिपोर्ट के बाद आई है, जिसमें दावा किया गया था कि चीन ईरान को एयर डिफेंस सिस्टम और शोल्डर-फायर एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइलें (MANPADS) आपूर्ति करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि चीन ने बार-बार स्पष्ट किया है कि वह संघर्ष के किसी भी पक्ष को हथियार नहीं दे रहा है। जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं।

होर्मुज पर क्या बोला चीन?

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलमार्ग को नाकाबंद करने की धमकी के बीच चीन ने सभी पक्षों से शांति और संयम बरतने की अपील की है। प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि होर्मुज जलमार्ग को सुरक्षित, स्थिर और निर्बाध बनाए रखना पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित पक्ष अस्थायी युद्धविराम समझौते का पालन करेंगे, विवादों को राजनीतिक और कूटनयिक माध्यमों से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे तथा शत्रुता की पुनरावृत्ति से बचेंगे। गुओ ने कहा कि चीन संकट के समाधान में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने इस्लामाबाद में शुरू हुई वार्ता को तनाव कम करने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

ट्रंप की टैरिफ धमकी

बता दें कि रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के कार्यक्रम ‘संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स’ में चीन को निशाना बनाते हुए साफ चेतावनी दी कि ईरान को हथियार बेचने वाले देशों के सामान पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि मुझे संदेह है कि वे ऐसा करेंगे... मुझे लगता है कि वे ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन हो सकता है शुरुआत में थोड़ा-बहुत किया हो। अगर हम उन्हें ऐसा करते हुए पकड़ लेते हैं, तो उनके सामान पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया जाएगा। इस दौरान ट्रंप ने चीन द्वारा ईरान को शोल्डर मिसाइलें देने की रिपोर्टों का जिक्र किया था।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।