डुबो देंगे अमेरिकी वॉरशिप, मिसाइलें तैयार; ईरान ने भरी आयरिस डेना के बदले की हुंकार

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

ईरान ने आयरिस डेना पर हुए हमले का बदला लेने का ऐलान किया है। ईरानी नेवी ने कहाकि जैसे ही अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, उसकी सीमावर्ती मिसाइलों की रेंज में आएगा, वह इस पर हमला बोल देगा। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने इसकी जानकारी दी।

डुबो देंगे अमेरिकी वॉरशिप, मिसाइलें तैयार; ईरान ने भरी आयरिस डेना के बदले की हुंकार

ईरान ने आयरिस डेना पर हुए हमले का बदला लेने का ऐलान किया है। ईरानी नेवी ने कहाकि जैसे ही अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, उसकी सीमावर्ती मिसाइलों की रेंज में आएगा, वह इस पर हमला बोल देगा। ईरान के सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने इसकी जानकारी दी। इसके मुताबिक, ईरान के नौसेना कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी ने कहाकि ईरान अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत की हर हरकत पर बारीकी से नजर रख रहा है। उन्होंने आगे कहाकि पूर्वी हिंद महासागरीय जलडमरूमध्य और ओमान सागर-जो जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी का दरवाजा है-पूरी तरह से ईरानी नौसेना के नियंत्रण में है।

क्या हुआ था आयरिस डेना के साथ
आयरिस डेना को 4 मार्च को श्रीलंका के दक्षिण में डुबो दिया गया था। इसे गाले के पास, 20 समुद्री मील पश्चिम में अमेरिकी पनडुब्बी ने टॉरपीडो से मार गिराया गया था। एक अनुमान के मुताबिक इस हमले में आयरिस डेना पर सवार 180 चालकों में से 80 से अधिक की मौत हो गई थी। वहीं, बचाए गए अन्य लोगों को श्रीलंकाई सेना ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। भारतीय नौसेना ने ईरानी फ्रिगेट आयरिस डेना के लिए श्रीलंका के नेतृत्व वाले खोज और बचाव अभियानों में मदद के लिए आईएनएस तरंगिणी और आईएनएस इक्षमक के साथ-साथ अपने P8I जैसी समुद्री गश्ती विमान तैनात किए थे।

2500 अमेरिकी मरीन सैनिक पहुंचे
इस बीच पश्चिम एशिया में एक माह से जारी संघर्ष के बीच अमेरिका के लगभग 2,500 मरीन सैनिक इस क्षेत्र में पहुंच गए हैं और इसके साथ ही यहां पिछले दो दशकों में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती हो गई है। इसके अलावा, 82वीं 'एयरबोर्न डिवीजन' के कम से कम 1,000 'पैराट्रूपर्स' को भी पश्चिम एशिया भेजने का आदेश दिया गया है, जो दुश्मन के इलाके में उतरकर अहम ठिकानों और हवाई पट्टियों को सुरक्षित करने में सक्षम हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहाकि अमेरिका जमीनी बल उतारने के साथ ही अपने सभी उद्देश्यों को हासिल कर सकता है।

रिवोल्यूशनरी गार्ड का बयान
इस बीच सरकारी मीडिया ने खबर में बताया कि अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने एक बयान में चेतावनी दी कि यदि ईरानी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो क्षेत्र में मौजूद इजरायली विश्वविद्यालयों और अमेरिकी विश्वविद्यालयों के परिसर को सीधे तौर पर निशाना बनाया जाएगा।


रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहाकि अगर अमेरिका सरकार चाहती है कि क्षेत्र में उसके विश्वविद्यालय सुरक्षित रहें, तो वह सोमवार 30 मार्च दोपहर 12 बजे तक आधिकारिक बयान जारी कर (ईरानी) विश्वविद्यालयों पर हो रहे हमलों की निंदा करे। इसके साथ ही इसने अमेरिका से यह भी मांग की कि वह इजराइल को ईरानी विश्वविद्यालयों और शोध केंद्रों पर हमले करने से रोके, जिन पर हाल के दिनों में लगातार हमले हुए हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।