जहाजों में सबसे अच्छे गोले-बारूद लोड कर रहे, ट्रंप ने ईरान को अब क्यों दी धमकी?

Apr 10, 2026 10:58 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share

ट्रंप ने ईरान को नई धमकी दी है। उन्होंने लिखा कि हम एक रीसेट कर रहे हैं। हम जहाजों में सबसे अच्छा गोला-बारूद, अब तक के सबसे अच्छे हथियार लोड कर रहे हैं, जो हमने पहले किया था उससे भी बेहतर, और हमने उन्हें उड़ा दिया था।

जहाजों में सबसे अच्छे गोले-बारूद लोड कर रहे, ट्रंप ने ईरान को अब क्यों दी धमकी?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान में होने वाली शांति वार्ता से ठीक पहले ईरान को धमकी दी है। उन्होंने दो टूक कहा है कि अगर कोई डील नहीं होती है तो हम जहाजों में सबसे अच्छे गोले-बारूदों को लोड कर रहे हैं और तब उसका इस्तेमाल करेंगे। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका युद्ध रुकवाने के लिए अहम बैठक होने वाली है। इस शांति वार्ता के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस गए हैं।

न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा ट्रंप ने कहा, "हम एक रीसेट कर रहे हैं। हम जहाजों में सबसे अच्छा गोला-बारूद, अब तक के सबसे अच्छे हथियार लोड कर रहे हैं, जो हमने पहले किया था उससे भी बेहतर, और हमने उन्हें उड़ा दिया था। और अगर हमारी कोई डील नहीं होती है, तो हम उनका इस्तेमाल करेंगे, और हम उनका बहुत असरदार तरीके से इस्तेमाल करेंगे।" इससे पहले अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर एक छोटे और रहस्यमयी मैसेज में, ट्रंप ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली रीसेट की बात की थी।

ट्रंप ने ईरान को एक और कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान के पास अब कोई भी दांव नहीं बचा है और वह केवल प्रमुख अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर नियंत्रण के जरिए दुनिया से थोड़े समय के लिए जबरन वसूली करने पर निर्भर है। ट्रंप ने लिखा, "ईरानियों को शायद यह एहसास नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया से थोड़े समय के लिए जबरन वसूली करने के अलावा, उनके पास कोई और दांव नहीं बचा है।" उन्होंने आगे कहा, "आज वे जिस एकमात्र वजह से जिंदा हैं, वह है बातचीत करना।"

इससे पहले, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्ध खत्म करने के मकसद से पाकिस्तान जाते समय ईरान को चेतावनी दी है कि वह अमेरिका के साथ 'खेल' न खेले। पाकिस्तान की यात्रा पर रवाना होते समय वेंस ने टिप्पणी की, "हम बातचीत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक होगी। इसे हम निश्चित रूप से देखेंगे।" उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हवाला देते हुए कहा, "अगर ईरानी सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम निश्चित रूप से दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं।"

उन्होंने तेहरान को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "अगर वे हमारे साथ खेलने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें पता चलेगा कि हमारी बातचीत करने वाली टीम इतनी नरम नहीं है।" उपराष्ट्रपति की ये टिप्पणियां एक बहुत ही नाजुक और अस्थिर संघर्ष-विराम के बीच आई हैं, जो ऐसा लगता है कि बस किसी भी पल टूट सकता है क्योंकि अमेरिका और ईरान दोनों की सेनाएं पूरी तरह से ऑपरेशनल तैयारी में हैं और उनकी उंगलियां ट्रिगर पर हैं।

होर्मुज पर ट्रंप ने दी चेतावनी

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि वह हॉर्मुज से गुजरने की कोशिश करने वाले जहाजों से शुल्क वसूलने की गलती नहीं करे । यह चेतावनी तब आयी है, जब इससे पहले ट्रंप खुद यहां से टोल वसूलने का इरादा जता चुके हैं। ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "ऐसी रिपोर्टें हैं कि ईरान हॉर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों से शुल्क वसूल रहा है। बेहतर होगा कि वे ऐसा न करें। अगर ऐसा कर रहे हैं तो इसे अभी बंद कर दें!"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।