ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की, बेंजामिन नेतन्याहू का सनसनीखेज दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नेतन्याहू का यह दावा ऐसे समय में आया है जब घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। अब नेतान्याहू ने बड़ा दावा किया है।

Israeli PM Benjamin Netanyahu
नेतान्याहू ने बड़ा दावा किया है

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। नेतन्याहू का दावा है कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या करने की कोशिश की थी। खबर है कि हत्या की इस साजिश की जानकारी कई महीनों से थी, लेकिन इस पर गैग ऑर्डर यानी सूचना जारी करने पर रोक लगा हुआ था। अब खुद नेतन्याहू ने आगे आकर ईरान पर इल्जाम लगाया है।

इजरायल के चैनल 14 को दिए एक फोन इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "एक अविश्वसनीय घटना घटी है। ईरान ने मेरे एक बेटे को निशाना बनाया और उसे जान से मारने की कोशिश की।" हालांकि इंटरव्यू के दौरान यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उनके 2 बेटों में से किसे निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। वहीं ईरान की ओर से फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि नेतान्याहू के 3 बच्चे हैं। 35 वर्षीय बड़ा बेटा यार नेतन्याहू 2024 की शुरुआत से अमेरिका के मियामी में रह रहा है। यहां उसे शिन बेट की सुरक्षा मिली हुई है। वहीं उनका छोटा बेटा अवनेर काफी हद तक सार्वजनिक कैमरे और चकाचौंध से दूर रहता है। वह इजरायल में ही है। नेतन्याहू की एक बेटी नोआ नेतन्याहू-रोथ भी है। नोआ यरुशलम में रहती हैं।

सुरक्षा पर छिड़ी है बहस

नेतन्याहू का यह दावा ऐसे समय में आया है जब घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया है। हालांकि नेतन्याहू ने अपने लिए सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। नेतन्याहू ने 24 घंटे की सुरक्षा का समर्थन करते हुए कहा, "ईरान ने मेरे बेटे को मारने की कोशिश की, इसलिए यह सुरक्षा कोई लक्जरी नहीं है। इसके बिना ईरान को मौका मिल जाएगा।”

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की, नेतन्याहू का सनसनीखेज दावा