ईरान ने ले लिया अमेरिका से बदला, US के कई फाइटर जेट्स बैलिस्टिक मिसाइलों से किए तबाह

लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
Follow us on Google News
share

Iran US Attack: ईरान और अमेरिका के बीच जंग एक बार फिर से शुरू हो गई है। अमेरिकी हमलों का बदला लेते हुए ईरान ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में कई अमेरिकी फाइटर जेट्स को बैलिस्टिक मिसाइलों से तबाह कर दिया है।

Iran took Revenge from America Destroying Several US Fighter Jets with Ballistic Missiles

Iran Attacks America Fighter Jets: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर से चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी हमलों का बदला लेते हुए ईरान ने अमेरिका के कई फाइटर जेट्स तबाह कर दिए। ईरान का दावा है कि उसने जॉर्डर में खड़े हुए कई अमेरिकी सैन्य फाइटर जेट्स को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है। जॉर्डन की मिलिट्री का कहना है कि उसने तीन ईरानी मिसाइलों को मार गिराया।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कहा कि उसने कई अमेरिकी रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और फाइटर जेट को तबाह कर दिया। इसके अलावा, कई और को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। IRGC ने यह भी बताया कि उन्होंने ईरानी सैनिकों की हत्या के बदले में सीरिया के अल-तनफ में एक अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन कमांड सेंटर पर भी हमला किया था। हालांकि, ईरान के इन दावों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। अमेरिका पिछले कई दिनों से ईरान पर लगातार हमले कर रहा है। बीती रात भी उसने छठी बार ईरान पर हमले किए हैं। उसने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास तेहरान के ऑपरेशन से जुड़े मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया।

IRGC एयरोस्पेस फोर्स के एक बयान के अनुसार, जॉर्डन में अमेरिकी जेट्स पर हुआ यह हमला ऑपरेशन नस्र 2 के 14वें फेज के तहत दो बार किया गया। IRGC ने कहा कि इस हमले में कई बैलिस्टिक मिसाइलों, बड़ी संख्या में ड्रोन्स का इस्तेमाल हुआ, जिससे कई अमेरिकी टैंकर्स, फाइटर जेट्स को तबाह हुए और कई को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका ने ईरान के पुलों को बनाया था निशना

अमेरिका ने शुक्रवार सुबह ईरान के खिलाफ अपने हमलों को और बढ़ाते हुए और पुलों, एनर्जी साइट्स को निशाना बनाया और साथ ही, एक अहम ईरानी पोर्ट पर एक टावर गिरा दिया। ईरान के होरमोजगान प्रांत के बंदर खमीर क्षेत्र में दो पुलों पर अमेरिकी हवाई हमलों में सात नागरिकों की मौत हो गयी और अन्य नौ के घायल हो गये हैं। ईरानी मीडिया ने यह दावा किया है। सरकारी प्रसारक आईआरआईबी के अनुसार, अमेरिकी हवाई हमलों में काहूरस्तान गांव के निकट स्थित एक पुल और शूर नदी पर बने दूसरे पुल को निशाना बनाया गया। वहीं, इन हमलों में सात लोगों के मारे जाने और नौ के घायल होने की सूचना मिली है। इससे पहले फार्स समाचार एजेंसी ने बताया था कि बंदर अब्बास को लार शहर से जोड़ने वाला प्रमुख काहूरस्तान पुल अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हो गया। यातायात बहाल करने के लिए सड़क निर्माण एजेंसियां वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और पुल की मरम्मत का कार्य कर रही हैं।

ईरान ने भी किया पलटवार, कतर पर हमले

ईरान ने भी मिडिल ईस्ट में अमेरिका के सहयोगी देशों पर नए मिसाइल हमले किए हैं, जिसमें कतर भी शामिल है। हमलों में कुवैत में एक पावर और वॉटर डिसेलिनेशन प्लांट को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से युद्ध शुरू हुआ था। पहले दिन ही अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मार दिया था, जिससे तेहरान भड़क गया और कई देशों पर हमले किए। मिडिल ईस्ट में उसने उन देशों को निशाना बनाया, जहां अमेरिका ने अपने एयरबेस बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की मदद से कुछ दिनों तक युद्धविराम हुआ और युद्ध को खत्म करने को लेकर सहमति भी बनी, लेकिन होर्मुज पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका ने एक बार फिर से हमले शुरू कर दिए।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।