अमेरिका को एनरिच्ड यूरेनियम नहीं सौंपेंगे, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया झटका
ईरान का कहना है कि अमेरिका के साथ आमने-सामने की बातचीत के एक नए दौर के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि अमेरिकियों ने अपनी अतिवादी स्थिति को नहीं छोड़ा है। साथ ही यह भी कहा कि वह अमेरिका को एनरिच्ड यूरेनियम नहीं सौंपेगा।

ईरान ने शनिवार को एनरिच्ड यूरेनियम को लेकर अमेरिका को झटका दिया है। उसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को डुठलाते हुए दो टूक कहा है कि वह अमेरिका को एनरिच्ड यूरेनियम नहीं सौंपेगा। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने यूरेनियम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों को खारिज कर दिया और दोनों देशों के बीच भविष्य में होने वाली बातचीत के संबंध में सावधानी बरतने का संकेत दिया।
तुर्की के शहर अंताल्या में एसोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए खतीबजादेह ने कहा कि ईरानी पक्ष अमेरिका के साथ आमने-सामने की बातचीत के एक नए दौर के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि अमेरिकियों ने अपनी अतिवादी स्थिति को नहीं छोड़ा है। शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान में जाकर सारी न्यूक्लियर धूल निकाल लाएगा। उनका इशारा 970 पाउंड (440 किलोग्राम) एनरिच्ड यूरेनियम की ओर था, जिसके बारे में माना जाता है कि वह उन न्यूक्लियर ठिकानों के नीचे दबा हुआ है, जिन्हें पिछले साल अमेरिकी सेना के हमलों से भारी नुकसान पहुंचा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने पर सहमत हो गया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ''अमेरिका को हमारे महान बी2 बमवर्षकों द्वारा उत्पन्न की गई पूरी परमाणु धूल प्राप्त होगी - किसी भी तरह से, किसी भी रूप में पैसों का लेन-देन नहीं होगा।'' 'परमाणु धूल' शब्द का उपयोग ट्रंप अक्सर अत्यधिक एनरिच्ड यूरेनियम को संदर्भित करने के लिए करते हैं। ट्रंप ने गुरुवार को भी यह दावा किया था कि ईरान ने हमें परमाणु धूल वापस देने पर सहमति जताई है।
ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज
इससे पहले, ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने के फैसले को लेकर तुरंत पलटी मारते हुए शनिवार को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए। उसने यह फैसला तब किया जब इससे पहले अमेरिका ने कहा कि इस कदम से उसकी नाकेबंदी समाप्त नहीं होगी। देश की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को कहा कि ''होर्मुज पर नियंत्रण पहले की स्थिति में लौट आया है ... और अब यह सशस्त्र बलों के कड़े प्रबंधन और नियंत्रण में है।'' उसने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक होर्मुज से आवागमन भी बाधित रखा जाएगा। यह घोषणा सुबह की गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नाकेबंदी तब तक पूरी तरह प्रभावी बनी रहेगी जब तक तेहरान अमेरिका के साथ समझौते पर नहीं पहुंचता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी शामिल है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


