ईरान ने कुवैत एयरपोर्ट को निशाना बना किया हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत
ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाया और हवाई हमला किया। इसमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इस हमले के बाद हवाई यातायात को भी रोक दिया गया।
ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया। इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कुवैत एयर पोर्ट पर किए गए हमले में एक भारतीय नागरिक की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
दूतावास ने कहा कि वह शोक संतप्त परिवार के साथ-साथ घटना में घायल हुए लोगों को हर संभव मदद और समर्थन देने के लिए कुवैती प्रशासन के साथ तालमेल कर रहा है। कुवैत ने बुधवार को तब हवाई यातायात को सस्पेंड कर दिया, जब ईरान के हमलों में 'टर्मिनल वन' को निशाना बनाया गया। इस हमले से जानमाल का नुकसान हुआ और एयरपोर्ट को भी नुकसान पहुंचा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के प्रवक्ता अब्दुल्ला अल-राजही ने सरकारी समाचार एजेंसी 'केयूएनए' को यह जानकारी दी।
यह ड्रोन हमला तब किया गया जब मंगलवार देर रात ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किए थे। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों ने दावा किया कि देश ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाने के बारे में मध्यस्थों के साथ बातचीत बंद कर दी है। एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि ईरान चाहता था कि वार्ता फिर से शुरू करने से पहले लेबनान में हुए संघर्ष विराम को पूरी तरह लागू कराया जाए।
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि बातचीत जारी है। यह बातचीत कई सप्ताह से खिंचती जा रही है और खाड़ी क्षेत्र में बार-बार होने वाले हमलों और लेबनान में इजरायल के बढ़ते युद्ध से इन प्रयासों पर और भी दबाव पड़ रहा है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है जो दुनिया के तेल और प्राकृतिक गैस के परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखी है।
कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने बताया कि कई दुश्मन ड्रोनों ने कुवैत एयरपोर्ट की इमारत को निशाना बनाया, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और कई लोग घायल हो गए। बाद में, कुवैत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया ने अपनी खबर में बताया कि कुवैत एयरवेज ने अपनी उड़ानों का संचालन सस्पेंड कर दिया था।
नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि एयरपोर्ट को बाद में आंशिक रूप से फिर से खोल दिया गया और कुवैत एयरवेज की उड़ानें प्रभावित टर्मिनल के बजाय दूसरे टर्मिनल से फिर से शुरू हुईं। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि ईरान ने कुवैत पर दो मिसाइलें दागीं जिन्हें रास्ते में मार गिराया गया। अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने कुवैत और बहरीन पर दागी गई ईरानी मिसाइलों के जवाब में ईरान के एक सैन्य स्टेशन को निशाना बनाया। ईरान के अर्धसैनिक 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' ने स्वीकार किया कि उसने पांचवें बेड़े के मुख्यालय और एक अन्य देश में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, लेकिन उसने कुवैत का नाम नहीं लिया। उसने कहा कि ये हमले केशम द्वीप पर हुए हमलों के जवाब में किये गए थे।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


