दो दिन में फिर हो सकती है ईरान से बात, ट्रंप ने दे दिया बड़ा संकेत; मुनीर की तारीफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से बातचीत फिर शुरू हो सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगल दो दिनों में ऐसा हो सकता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान से बातचीत फिर शुरू हो सकती है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगले दो दिनों में ऐसा हो सकता है। ट्रंप के मुताबिक दूसरे दौर की बातचीत भी पाकिस्तान में ही होने वाली है। ट्रंप ने कहाकि अगले दो दिन में कुछ हो सकता है। हम वहां पर फिर से जाने के इच्छुक हैं। गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत इस्लामाबाद में हुई थी। हालांकि 21 घंटे तक चली वार्ता में कोई हल नहीं निकल पाया था।
मुनीर की तारीफ
इसके साथ ही ट्रंप ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की भी तारीफ की है। ट्रंप ने कहाकि मुनीर बातचीत की टेबल पर अच्छा कर रहे थे। वह बहुत शानदार हैं। यही वजह है कि हम फिर से वहां जाने के इच्छुक हैं। गौरतलब है कि दिन में भी ऐसी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत में मध्यस्थता की तैयारी कर रहा है। एक पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी।
सुबह से चर्चा
सुबह भी ऐसी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत में मध्यस्थता की तैयारी कर रहा है। एक पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी। पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है कि उसे इस मामले को मीडिया में डिस्कस करने का अधिकार नहीं है। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहाकि ईरान के साथ समझौता कुछ आगे बढ़ा है। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि हमें दूसरे पक्ष से बुलावा आया है। वह लोग डील करना चाहते हैं।
ख्वाजा आसिफ ने क्या कहा था
गौरतलब है कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोमवार को कहा था कि ईरान-अमेरिका वार्ता का अगला दौर जल्द होने की उम्मीद है। शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच हुई 21 घंटे की वार्ता 1979 के बाद अपनी तरह की पहली वार्ता थी, जिसमें दोनों पक्षों के शीर्ष अधिकारियों ने भाग लिया था।
हालांकि, सप्ताहांत में पाकिस्तान में हुई इस वार्ता में दोनों पक्ष कोई स्थायी शांति समझौता करने में विफल रहे। आसिफ ने सोमवार को संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि वार्ता के बाद इस बात का थोड़ा संतोष है कि अब तक कोई नकारात्मक घटनाक्रम नहीं हुआ है।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


