अमेरिकी सैनिकों का कर रहे इंतजार, जलाकर राख कर देंगे; ईरानी स्पीकर की चेतावनी
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कालिबफ ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा हैकि अगर ईरान की सेनाएं जमीन पर अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रही हैं, ताकि उन्हें जलाकर राख कर सकें।

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच महीनेभर से मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ी हुई है। दोनों देशों ने मिलकर ईरान पर कई हमले किए हैं, जिसपर तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करके पलटवार किया है। अब अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिकों को उतारने की तैयारी कर रहा है। उसने मिडिल ईस्ट में हजारों अमेरिकी सैनिकों को भेज भी दिया है। अटकलें लग रही हैं कि अमेरिकी सैनिक ईरान के लिए सबसे महत्वपूर्ण खर्ग द्वीप पर कब्जा जमाने के लिए जाएंगे। इस बीच, ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकिर कालिबफ ने रविवार को चेतावनी देते हुए कहा हैकि अगर ईरान की सेनाएं जमीन पर अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रही हैं, ताकि उन्हें जलाकर राख कर सकें और उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए सजा दे सकें।
उन्होंने कहा कि हमारी गोलाबारी जारी है। हमारी मिसाइलें अपनी जगह पर तैनात हैं। हमारा संकल्प और विश्वास और बढ़ गया है। ईरान के आधिकारिक मीडिया के अनुसार, उन्होंने अमेरिका को जमीनी हमले के खिलाफ चेतावनी दी, और धमकी दी कि अगर अमेरिकी सेना ईरानी जमीन पर उतरी, तो इस क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ा जवाबी हमला किया जाएगा। उन्होंने अमेरिका की 15 सूत्रीय योजना को, जिसे पाकिस्तान ने पिछले हफ्ते ईरान को सौंपा था उनकी इच्छाएं बताया, और कहा कि ट्रंप प्रशासन इस योजना के ज़रिए वह हासिल करने की कोशिश कर रहा है, जिसे वह ताकत के बल पर हासिल करने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा, ''जब तक अमेरिकी ईरान को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करने की कोशिश करते रहेंगे, हमारा जवाब साफ है। हम अपमान स्वीकार करने से कोसों दूर हैं।''
'द वॉशिंगटन पोस्ट' ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि पेंटागन ईरान में हफ्तों तक चलने वाले सीमित जमीनी अभियानों की तैयारी कर रहा है। इन अभियानों में संभवतः खर्ग द्वीप और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास स्थित तटीय ठिकानों पर छापे मारना भी शामिल हो सकता है। 'द पोस्ट' ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि ये योजनाएं, जो पूर्ण-स्तरीय आक्रमण से कम हैं, विशेष अभियानों और पारंपरिक पैदल सेना के सैनिकों द्वारा की जाने वाली छापेमारी को शामिल कर सकती हैं। इससे अमेरिकी सैनिकों को ईरानी ड्रोन और मिसाइलों, जमीनी गोलाबारी और तात्कालिक विस्फोटक उपकरणों (IEDs) के खतरे का सामना करना पड़ सकता है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


