कैरोलिन लीविट के इस्तीफे के पीछे ट्रंप का 'धोखा', ईरान का चौंकाने वाला दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साउथ अफ्रीका में ईरान की एम्बेसी ने वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट के इस्तीफे को प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के एक कथित सुरक्षा ऑपरेशन से जोड़ दिया है। एम्बेसी का दावा है कि ट्रंप ने खतरे के समय लीविट को धोखा दिया, जिसके बाद वे आहत होकर पद छोड़ रही हैं।

Karoline Leavitt Resignation
ट्रंप के साथ वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट

साउथ अफ्रीका स्थित ईरान की एम्बेसी ने वाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट के इस्तीफे को प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े एक कथित सुरक्षा ऑपरेशन से जोड़ दिया है। एम्बेसी का दावा है कि लीविट ट्रंप के धोखे से आहत होकर पद छोड़ रही हैं। लीविट ने बुधवार को घोषणा की कि वे अगस्त के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे अपने दो छोटे बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहती हैं। हालांकि, उनके इस्तीफे के समय को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं कि क्या वे उस एयरक्राफ्ट में छोड़े जाने से परेशान थीं, जिसे कथित तौर पर ट्रंप के लिए असुरक्षित माना गया था।

ईरानी एम्बेसी ने एक्स पर लीविट की एक तस्वीर पोस्ट कर दावा किया कि ट्रंप ने खतरे के समय उन्हें धोखा दिया और खुद दूसरे एयरक्राफ्ट से भाग निकले। पोस्ट में ट्रंप को एयरक्राफ्ट के बीच चुपके से ले जाने के लिए केटरिंग ट्रक के इस्तेमाल का भी मजाक उड़ाया गया। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

तुर्की में क्या हुआ था?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जुलाई को अंकारा छोड़ने से ठीक पहले ट्रंप को नए एयर फोर्स वन से छोटे एयर फोर्स सी-32ए एयरक्राफ्ट में शिफ्ट कर दिया गया था। ट्रंप ने बाद में पुष्टि की कि सुरक्षा और सैन्य अधिकारियों ने संभावित खतरे के कारण दूसरा विमान इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने ईरान से जुड़े एक विश्वसनीय खतरे की पहचान की थी। शुरू में उम्मीद थी कि ट्रंप पुराने विमान से तुर्की छोड़ेंगे, लेकिन उन्हें चुपके से केटरिंग ट्रक के जरिए दूसरे विमान में ले जाया गया।

कई अधिकारी, सहयोगी और पत्रकार मूल विमान में ही रह गए, जो बाद में ब्रिटेन के लिए रवाना हो गया। इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए कि प्रेसिडेंट के लिए असुरक्षित माने गए विमान में बाकी लोगों को क्यों छोड़ा गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाया कि लीविट भी उसी विमान में सवार लोगों में शामिल हो सकती हैं। ईरानी एम्बेसी ने इन्हीं अटकलों का इस्तेमाल कर उनके इस्तीफे को इस घटना से जोड़ने की कोशिश की।

लीविट ने क्या कहा था?

लीविट ने वाइट हाउस छोड़ने का कारण परिवार बताया है। उन्होंने कहा कि प्रेस सेक्रेटरी की जिम्मेदारियों के कारण उनके दो छोटे बच्चों को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो गया था। उन्होंने 1 मई को दूसरे बच्चे को जन्म दिया था और कुछ हफ्ते पहले काम पर लौटने के बाद 16 जुलाई को वाइट हाउस के पोडियम पर वापसी की थी। ट्रंप ने उनके फैसले को समझने और सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि लीविट बाहरी सलाहकार के रूप में जुड़ी रहेंगी और उन्हें अपने करीबी राजनीतिक सहयोगियों में शामिल बताया।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़कैरोलिन लीविट के इस्तीफे के पीछे ट्रंप का 'धोखा', ईरान का चौंकाने वाला दावा