जंग खत्म तो अब हम ही करेंगे; ईरान में ठंडी नहीं हुई बदले की आग, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़के
ईरान की ओर से कहा गया है कि भले ही जंग अमेरिका और इजरायल ने शुरू की थी, लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे। ईरान के इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि मिडल ईस्ट का भविष्य क्या होगा और यहां के हालात कैसे होंगे, यह अब हमारे हाथ में है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के खिलाफ जंग अब लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम ईरान में अपने लक्ष्यों को लगभग हासिल कर चुके हैं। इस तरह ट्रंप ने जंग के खात्मे का संकेत दिया है, लेकिन ईरान ने उन्हें चैलेंज किया है। ईरान की ओर से कहा गया है कि भले ही जंग अमेरिका और इजरायल ने शुरू की थी, लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे। ईरान के इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि मिडल ईस्ट का भविष्य क्या होगा और यहां के हालात कैसे होंगे, यह अब हमारे हाथ में है।
इस्लामिक रिवॉलूशनरी गार्ड ने अपने बयान में कहा, 'अब हम ही तय करेंगे कि यह जंग खत्म कैसे होगी। इलाके में कैसे हालात होंगे और यहां का भविष्य क्या होगा, यह अब हमारी सेनाओं के हाथ में है। अमेरिकी सेना जंग को खत्म नहीं कर सकती।' ईरान के इस बयान से माना जा रहा है कि अयातुल्लाह खामेनेई की हत्या से ईरान अब भी आहत है और उसकी बदले की आग ठंडी नहीं हुई है। दरअसल ईरान और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान ने संयु्क्त अरब अमीरात, सऊदी अरब समेत खाड़ी के कई देशों पर हमले किए थे। इसे लेकर ईरान मान रहा है कि उसने अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को माकूल जवाब दिया है।
दुबई में तो ईरान के हमलों के चलते भगदड़ के हालात दिखे और दुनिया के तमाम रईस सुरक्षित रास्ते खोजते नजर आए। डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ईरान के साथ जंग अब लगभग खत्म हो चुकी है। लेकिन दुनिया भर में तेल की सप्लाई के अहम रूट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को रोकने की कोशिश हुई तो जंग फिर से शुरू हो सकती है। इसके अलावा अयातुल्लाह खामेनेई के बेटे के ईरान का शीर्ष लीडर बनने पर भी डोनाल्ड ट्रंप ने आपत्ति जताई और उन्होंने कहा कि यह सही नहीं हुआ है।
अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'यदि ईरान ने ऐसा कुछ किया, जिससे स्ट्रेट होर्मुज में तेल की सप्लाई बाधित होती है तो फिर अमेरिका हमला करेगा। इस बार का हमला पहले के मुकाबले 20 गुना अधिक होगा।' यही नहीं ट्रंप ने कहा कि अबकी हमले करने पड़े तो हम ईरान पर ऐसी जगहों पर अटैक करेंगे, जिससे ईरान के लिए दोबारा खड़ा हो पाना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि भारत समेत कई देशों में फिलहाल गैस की किल्लत देखी जा रही है।
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


