अमेरिका ने हमला किया तो... डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का तगड़ा पलटवार; चरम पर तनाव

Jan 28, 2026 10:26 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव चरम पर पहुंच गया है। ट्रंप की धमकी का ईरान ने पलटवार किया है और कहा कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ऐसा जवाब देंगे कि जैसा पहले कभी नहीं दिया होगा। 

अमेरिका ने हमला किया तो... डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का तगड़ा पलटवार; चरम पर तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी का ईरान ने बुधवार को तगड़ा पलटवार किया है। उसने कहा है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ऐसा जवाब देंगे कि जैसा पहले कभी नहीं दिया होगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट करके ईरान को तुरंत न्यूक्लियर डील करने और बातचीत के मेज पर आने के लिए कहा था। दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के मिशन ने कड़ा जवाब देते हुए कहा है, ''ईरान आपसी सम्मान और हितों के आधार पर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अगर मजबूर किया गया, तो वह अपना बचाव करेगा और जैसा पहले कभी नहीं दिया, वैसा जवाब देगा!" इसके साथ ही ट्रंप के पिछले हफ्ते के सोशल मीडिया धमकी का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें कहा गया था कि एक विशाल बेड़ा इस्लामिक रिपब्लिक की ओर बढ़ रहा है।

बता दें कि विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और उसके साथ तीन युद्धपोत पश्चिम एशिया पहुंच गए हैं, जिससे इस बात की आशंका फिर से बढ़ गई है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रदर्शनकारियों पर ईरान की कार्रवाई के विरोध में हवाई हमले का आदेश देने का विकल्प चुन सकते हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि तीन विध्वंसक जहाजों के साथ यह विमानवाहक पोत क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान में पश्चिम एशिया में तैनात है। ट्रंप ने पिछले हफ्ते पत्रकारों से कहा था कि जहाजों को संभावित इस्तेमाल के लिए उस क्षेत्र में भेजा गया है। उन्होंने कहा, “हमारा एक विशाल बेड़ा उस दिशा में जा रहा है और हो सकता है कि हमें इसका उपयोग न करना पड़े।”

ट्रंप ने ईरान को अमेरिका के साथ न्यूक्लियर डील करने या पिछले जून में उनके आदेश पर हुए हमले से भी कहीं ज्यादा बुरे मिलिट्री हमलों का सामना करने की चेतावनी दी थी। एक सोशल-मीडिया पोस्ट में, ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने इस क्षेत्र में अमेरिकी जहाजों का जो बेड़ा भेजा है, जिसका नेतृत्व USS अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर कर रहा है, वह तैयार, इच्छुक और सक्षम है कि अगर जरूरत पड़ी तो तेजी और ताकत के साथ अपना मिशन पूरा करे। ट्रंप ने लिखा, "उम्मीद है कि ईरान जल्दी से बातचीत की मेज पर आएगा और एक निष्पक्ष और न्यायसंगत डील करेगा- कोई न्यूक्लियर हथियार नहीं- जो सभी पक्षों के लिए अच्छी हो।''

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।