Hindi Newsविदेश न्यूज़Iran protests America us president Donald Trump answer on question of Democracy In Iran
ईरान में लोकतंत्र चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप? सवाल के जवाब में क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

ईरान में लोकतंत्र चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप? सवाल के जवाब में क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

संक्षेप:

इस बीच ईरान में देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 2 हजार तक हो गई है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने आग में घी डालने का काम किया है।

Jan 14, 2026 07:21 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन शुरू होते ही ईरानियों के साथ लगातार एकजुटता दिखाने की कोशिश की है। ट्रंप के मुताबिक ईरान के लोग खामेनेई शासन से तंग आ चुके हैं और उससे छुटकारा भी पाना चाहते हैं। ट्रंप ने ऐसी किसी भी मांग का समर्थन भी किया है। अब ईरान में लोकतंत्र की स्थापना को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के लोगों को आजादी दिलवाना चाहता हूं।

ट्रंप ने मंगलवार को पूछा गया कि क्या वह ईरान में लोकतंत्र देखना चाहते हैं? इस पर ट्रंप ने कहा कि वह ईरानी लोगों के लिए थोड़ी आज़ादी चाहेंगे। उन्होंने कहा, “आदर्श रूप से हम यही देखना चाहेंगे। हम नहीं चाहते कि लोगों को मारा जाए, और हम इन लोगों के लिए थोड़ी आज़ादी देखना चाहते हैं। ये लोग लंबे समय से नरक में जी रहे हैं। मेरे कुछ दोस्त हैं जो ईरान में निवेश करते थे, और उन्होंने अपने निवेश से अच्छा पैसा कमाया। वह एक शानदार जगह थी। लोग बहुत अच्छे थे। यहां तक ​​कि नेतृत्व भी अच्छा था। और अब यह नरक में बदल रहा है।”

ट्रंप ने बढ़ाया सस्पेंस

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को यह कहकर सस्पेंस और बढ़ा कि प्रदर्शन कर रहे ईरानियों के लिए अमेरिका मदद भेज रहा है। ट्रंप ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान लोगों पर कार्रवाई के बीच ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली वार्ता रद्द कर दी और लिखा कि ईरान के नागरिकों को कहा कि वे डटे रहे। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, “ईरानी देशभक्तों, प्रदर्शन जारी रखो। अपनी संस्थाओं पर कब्जा करो!!!”

ट्रंप ने आगे लिखा, “हत्यारों और अत्याचारियों के नाम दर्ज कर लो। उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब तक प्रदर्शनकारियों की निरर्थक हत्याएं बंद नहीं होतीं, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। मदद भेजी जा रही है।”

इस बीच ईरान के सरकारी चैनल ने मंगलवार को यह बात पहली बार सार्वजनिक की है कि देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई में हुई काफी बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। चैनल ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा मृतकों की संख्या 2,000 से अधिक होने की बात कहे जाने के बाद इस बात की पुष्टि की।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;