तेहरान में धमाके, मंडरा रहे फाइटर जेट; ईरानी राष्ट्रपति बोले- मेरे समेत डेढ़ करोड़ मरने को तैयार

Apr 07, 2026 03:27 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान
share

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का कहना है कि ईरान के 1.4 करोड़ लोग मरने के लिए तैयार हैं। हम ईरान की सुरक्षा और अस्मिता के लिए खुद को कुर्बान भी कर सकते हैं। पेजेश्कियान ने कहा, ‘मैं खुद ईरान के लिए कुर्बान होने को तैयार हूं। मेरे साथ ईरान के 1.4 करोड़ लोगों ने अब तक शपथ ली है।’

तेहरान में धमाके, मंडरा रहे फाइटर जेट; ईरानी राष्ट्रपति बोले- मेरे समेत डेढ़ करोड़ मरने को तैयार

ईरान में बीते करीब 40 दिनों से जारी जंग अब और जोर पकड़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार की रात 8 बजे तक की डेडलाइन तय की है और कहा है कि यदि ईरान ने कोई समझौता नहीं किया तो फिर भीषण हमले होंगे। उनका कहना था कि 8 बजे रात से हमले शुरू करेंगे और रात के 12 बजे तक पूरा देश बर्बाद हो जाएगा। इस बीच ईरान की राजधानी तेहरान में माहौल खराब हो गया है। इजरायल के फाइटर जेट तेहरान के आसमान पर मंडरा रहे हैं तो वहीं कई जगहों पर बम धमाकों की आवाज भी सुनी गई है। इन धमाकों में कुछ लोगों के मारे जाने और जख्मी होने की भी खबर है।

इजरायल की ओर से ईरान के लोगों से अपील की गई है कि वे अगले 12 घंटों तक ट्रेनों में यात्रा न करें। इजरायल का कहना है कि हम ईरान के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और इसीलिए ऐसी अपील कर रहे हैं। इजरायल ने कहा कि आप लोग रात को 11 बजे तक ट्रेनों में यात्रा न करें। यदि आप ट्रेन में यात्रा करते हैं अथवा रेलवे स्टेशनों के आसपास जाते हैं तो फिर आपकी जिंदगी खतरे में हो सकती है। इजरायल की सेना ने फारसी में संदेश जारी करके भी ईरान के लोगों से यह अपील की है। ईरान ने कहा कि यह हमारी ओर से इमरजेंसी अपील है और आप लोग अपनी सुरक्षा के लिए इसका पालन करें।

राष्ट्रपति बोले- ईरान के लिए कुर्बान होने को तैयार हैं

वहीं ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का कहना है कि ईरान के 1.4 करोड़ लोग मरने के लिए तैयार हैं। हम ईरान की सुरक्षा और अस्मिता के लिए खुद को कुर्बान भी कर सकते हैं और मैं खुद इस मामले में सबसे आगे रहूंगा। पेजेश्कियान ने कहा, 'मैं खुद ईरान के लिए कुर्बान होने को तैयार हूं। मेरे साथ ईरान के 1.4 करोड़ लोगों ने अब तक शपथ ली है। वे हर हाल में अपने मुल्क की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।' दरअसल अब तक डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मंगलवार की रात को लेकर धमकियां आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस डेडलाइन को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है।

तेहरान में तीन बड़े धमाके, मंडरा रहे फाइटर जेट

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसारत तेहरान में तीन बड़े धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा राजधानी के आसमान में फाइटर जेट मंडरा रहे हैं। इस जंग को लेकर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी यानी IEA ने गंभीर चिंता जाहिर की है। संस्था के हेड फातिह बिरोल ने कहा कि इस बार जो तेल और गैस का संकट पैदा हुआ है, वह 1973, 1979 और 2002 को मिलाकर भी ज्यादा है। इस तरह उन्होंने साफ किया कि दुनिया में इस तरह का ऊर्जा संकट कभी पैदा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि दुनिया ने कभी भी इस तरह से तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट नहीं देखी थी।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।