पिक्चर अभी बाकी है, अमेरिका से टेंशन के बीच ईरानी अधिकारी को याद आया शाहरुख खान का डायलॉग

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत में ईरानी अधिकारी ने कहा, यह तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ का डायलॉग मारते हुए कहा कि ईरान की बैलिस्टिक बोट ने अभी ताकत दिखाई ही नहीं है।

पिक्चर अभी बाकी है, अमेरिका से टेंशन के बीच ईरानी अधिकारी को याद आया शाहरुख खान का डायलॉग

अमेरिका के साथ जारी तनाव और डोनाल्ड ट्रंप की नाकेबंदी के बीच ईरान के अधिकारी ने भारतीय फिल्म स्टार शाह रुख खान का एक डायलॉग मारकर अमेरिका को वॉर्निंग दी है। मुंबई में ईरान के कॉन्सुलेट जनरल ने कहा, 'अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है।' बता दें कि यह 'ओम शांति ओम' फिल्म का डायलॉग है। उन्होंने कहा, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना खत्म हो गई है लेकिन अभी हमारी मिसाइल बोट तो तैयार ही हो रही हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का दावा हास्यास्पद

उन्होंने कहा, यह तो बहुत हास्यास्पद है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरान की नौसेना को ही खत्म करे का दावा कर रहे हैं। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान अब भी उनके साथ डील करना चाहता है। सूत्रों का भी कहना है कि ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की वार्ता संभव है।

फिर हो सकती है आमने-सामने वार्ता

अमेरिका के दो अधिकारियों और इस घटनाक्रम से परिचित एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह युद्धविराम समाप्त होने से पहले दोनों पक्ष समझौते तक पहुंचने के लिए फिर से आमने-सामने वार्ता करने पर विचार कर रहे हैं ताकि छह सप्ताह से जारी युद्ध खत्म किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि वार्ता के नए दौर को लेकर चर्चा अब भी जारी है। मध्यस्थता कर रहे देशों में से एक देश के राजनयिक ने कहा कि ईरान और अमेरिका नए दौर की वार्ता करने पर सहमत हो गए हैं।

इन चारों अधिकारियों ने अपना नाम गोपनीय रखे जाने की शर्त पर यह जानकारी दी। राजनयिक और अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वार्ता में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल में समान स्तर के नेता रहेंगे या नहीं।

राजनयिक और अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि मेजबान स्थल के तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर एक बार फिर विचार किया जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह भी कहा कि इसके लिए जिनेवा भी एक संभावित स्थान है। उन्होंने कहा कि हालांकि स्थान और समय अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन वार्ता बृहस्पतिवार को हो सकती है।

इस मामले में टिप्पणी के लिए 'व्हाइट हाउस' (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) को भेजे गए संदेशों का अभी कोई जवाब नहीं मिला है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा था, ''दूसरे पक्ष ने हमसे संपर्क किया है और वे समझौते पर काम करना चाहते हैं।'' (एपी से इनपुट्स के साथ)

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।