दोनों हाथों से बजती है ताली, अमेरिका पर भड़का ईरान; डील तोड़ने के लिए जमकर कोसा

लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
Follow us on Google News
share

उन्होंने इसे अमेरिका द्वारा पहले किए गए अन्य उल्लंघनों और गलत कदमों की कड़ी में एक और उल्लंघन बताते हुए कहा कि वास्तविकता यह है कि अनुपालन केवल पारस्परिक (दोनों पक्षों द्वारा) ही हो सकता है।

Iran lashes out at America for breaking the deal clapping with both hands

ईरान ने कहा है कि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच जून में यथा स्थिति बनाए रखने पर बनी सहमति का उल्लंघन किया है, जबकि ताली दो हाथों से ही बजती है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अगार्ची ने अमेरिका के साथ युद्धविराम डील भंग होने के बाद खाड़ी क्षेत्र में फिर छिड़े संग्राम के बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर भड़कते हुए एक पोस्ट में कहा, ‘’ईरान ने अब तक अपनी प्रतिबद्धता निभायी है, जबकि 'तथाकथित' अमेरिकी वित्त मंत्री समझौता ज्ञापन (एमओयू) के पैरा 9 का उल्लंघन कर रहे हैं।"

उन्होंने इसे अमेरिका द्वारा पहले किए गए अन्य उल्लंघनों और गलत कदमों की कड़ी में एक और उल्लंघन बताते हुए कहा कि वास्तविकता यह है कि अनुपालन केवल पारस्परिक (दोनों पक्षों द्वारा) ही हो सकता है। उल्लेखनीय है कि ईरान और अमेरिका के राष्ट्रपतियों द्वारा 19 जून को हुए समझौते के पैरा 9 में कहा गया है, ‘’ईरान का इस्लामी गणराज्य और अमेरिका इस बात पर सहमत हैं कि अंतिम समझौता होने तक दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखेंगे। इसके तहत: ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम में वर्तमान स्थिति बनाये रखेगा तथा अमेरिका ईरान पर कोई नये प्रतिबंध नहीं लगायेगा और न ही क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति या सैन्य बलों को और मजबूत करेगा।"

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने आठ जुलाई को अंकरा में हुई नाटो की बैठक के मौके पर अलग से संवाददाताओं से ईरान के नेतृत्व की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करते हुए उसके साथ बातचीत को समय की बर्बादी बताया और समझौते से हटने की घोषणा कर दी। इसके बाद से दोनों पक्षों ने एक दूसरे के ठिकानों पर आक्रमण शुरू कर दिये। ट्रंप ने शुक्रवार को सोसल मीडिया पर एक नए पोस्ट में कहा कि ईरान ने वार्ता जारी रखने का अनुरोध किया और वह उसके लिए तैयार है। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध विराम लागू नहीं होगा।

अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे को धमकियां दीं

युद्ध समाप्त करने के लिए हुआ अंतरिम समझौता क्षेत्र में बार-बार हो रहे हमलों के कारण कमजोर पड़ने के बीच शनिवार को अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे को धमकियां दीं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बड़े मिसाइल हमले की धमकी दी। ट्रंप की इस टिप्पणी से पहले अमेरिका ने ईरान से सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने की मांग की है कि होर्मुज खुला है और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले पोतों पर अब हमले नहीं किए जाएंगे। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ट्रंप की हत्या का खुले तौर पर आह्वान किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ टिप्पणियां कीं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।