
मिडनाइट हैमर से भी खतरनाक हमले के इरादे में US, पर ईरान ने भी की 1000 ड्रोन्स वाली तैयारी
ईरान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से 1000 ड्रोन्स तैनात किए गए हैं। ईरानी सरकारी न्यूज आउटलेट Tasnim ने यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक देश के सभी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा में इन ड्रोन्स को तैनात किया गया है। किसी भी तरह की अमेरिकी हरकत या फिर हमले की कोशिश पर ये नजर रखेंगे।
अमेरिका का कहना है कि ईरान पर इस बार ऐसा अटैक कर सकते हैं, जो पिछली बार उसके परमाणु ठिकानों पर हुए मिडनाइट हैमर हमले से कहीं ज्यादा बड़ा होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद ही यह धमकी दी है। इस बीच ईरान का कहना है कि हमने भी पूरी तैयारी कर ली है। ईरान के सैन्य अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से 1000 ड्रोन्स तैनात किए गए हैं। ईरानी सरकारी न्यूज आउटलेट Tasnim ने यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक देश के सभी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा में इन ड्रोन्स को तैनात किया गया है। किसी भी तरह की अमेरिकी हरकत या फिर हमले की कोशिश पर ये नजर रखेंगे।
ईरानी मीडिया ने लिखा है कि इनकी तस्वीर जारी नहीं की जा सकती क्योंकि यह मसला सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि अमेरिका का एयरक्राफ्ट करियर USS अब्राहम लिंकन मध्य पूर्व के लिए रवाना हो चुका है। इसमें कई मिसाइल डेस्ट्रॉयर तैनात होंगे और वे कभी भी हमला कर सकते हैं। अमेरिका का कहना था कि ईरान पर बीते साल जो मिडनाइट हैमर अटैक हुआ था, यह उससे कहीं अधिक बड़ा होगा। बीते साल जून में ही आधी रात को अमेरिका ने ईरान पर यह हमला किया था। इस हमले के बाद अमेरिका ने दावा किया था कि उसने ईरान के परमाणु भंडार को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।
ट्रंप ने लिखा, एक काफिला ईरान की ओर बढ़ रहा है
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था, 'एक बड़ा काफिला ईरान की ओर बढ़ रहा है। यह बहुत ताकत और निश्चित टारगेट के साथ आगे जाएगा।' उन्होंने लिखा कि यह बड़ी फ्लीट है, जो वेनेजुएला के मुकाबले भी काफी अधिक है। वेनेजुएला की तरह ही हम एक बार फिर से तैयार हैं। हम पूरी स्पीड के साथ काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ईरान से अपील की थी कि यदि आप टेबल पर आएंगे तो यह जंग थम सकती है। ट्रंप का कहना था कि यदि ईरान टेबल पर आकर कोई समझौता करता है तो हम उसे प्राथमिकता देंगे। वहीं ईरान ने भी झुकने का कोई संकेत नहीं दिया है। तेहरान का कहना है कि हम ऑल आउट रेस्पॉन्स के लिए तैयार हैं।

लेखक के बारे में
Surya Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




