तबाह कर दिए दुबई में अमेरिकी ठिकाने, ईरान का बड़ा दावा; पड़ोसी देशों को भी दे दी चेतावनी
ईरान ने अमेरिका को बड़ी चोट पहुंचाने का दावा किया है। शनिवार को ईरान ने कहाकि उसने अमेरिका के दुबई स्थित ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने कहाकि उसने यहां पर अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमले किए हैं।

ईरान ने अमेरिका को बड़ी चोट पहुंचाने का दावा किया है। शनिवार को ईरान ने कहाकि उसने अमेरिका के दुबई स्थित ठिकानों को काफी नुकसान पहुंचाया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम ने कहाकि उसने यहां पर अमेरिकी सेना के ठिकानों पर हमले किए हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक हजरत खतम अल-अंबिया के सेंट्रल हेडक्वार्टर के एक प्रवक्ता ने कहाकि छिपने के इन ठिकानों में 500 से अधिक अमेरिकी सैन्यकर्मी थे। पहली जगह पर करीब 400 सैनिक और दूसरे में 100 सैनिक मौजूद थे। वहीं, ईरानी राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों को चेतावनी भी जारी की है।
ड्रोन और मिसाइल से सटीक हमले
आईआरजीसी ने इन जगहों की पहचान की। इसके बाद सटीक मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में बड़ी संख्या में सैनिक घायल हुए हैं। तसनीम समाचार एजेंसी के प्रवक्ता ने दावा किया कि दुबई में एंबुलेंस मृत और घायल अमेरिकियों को ले जाने में घंटों तक बिजी रहीं। प्रवक्ता ने कहाकि ट्रंप और अमेरिकी सेना के कमांडरों को पूरी तरह समझ लेना चाहिए था कि यह क्षेत्र अमेरिकी सैनिकों के लिए कब्रगाह में बदल जाएगा। उन्होंने यह भी कहाकि अमेरिका के पास यहां पर सरेंडर करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। इस बीच, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने गल्फ देशों को अमेरिका और इजरायल का समर्थन करने के खिलाफ चेतावनी दी।
क्या दी है पड़ोसियों को सलाह
पेजेशकियान ने देशों को सलाह दी कि अगर वे अपने देश में विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं तो उन्हें अमेरिका और इजरायल को अपने देशों की जमीनों का उपयोग करके ईरान पर हमला करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि अगर तेहरान के बुनियादी ढांचे या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया तो ईरान, अमेरिका और इजरायल से कड़ा बदला लेगा। पेजेशकियान ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हमने कई बार कहा है कि ईरान पहले हमले नहीं करता। लेकिन अगर हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर या आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाया गया तो हम भी पीछे नहीं रहेंगे।
न चलाने दें युद्ध
ईरानी राष्ट्रपति ने खाड़ी देशों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहाकि अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं, तो हमारे दुश्मनों को अपने देशों से युद्ध न चलाने दें। इस बीच, रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन 82वीं एयरबोर्न डिविजन की सेनाओं को मध्य पूर्व में तैनात करने की उम्मीद कर रहा है। अमेरिका द्वारा ईरान के खार्ग द्वीप में संभावित ग्राउंड ऑपरेशन पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में ईरान ने इन जगहों पर माइन्स बिछानी शुरू कर दी हैं और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की भी तैयारी है।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


