Iran Attack Israel: ईरान ने इजरायल पर कर दिया बड़ा अटैक, मिसाइलें दागीं
Iran Attack Israel: ईरान ने चेतावनी दी थी कि बेरूत पर हमला पश्चिम एशिया में पूर्ण पैमाने पर युद्ध को फिर से हवा देगा। ईरान चाहता है कि अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध समाप्त करने से जुड़े समझौते में लेबनान में संघर्ष की समाप्ति की शर्त भी शामिल हो।
Iran Attack Israel: दुनिया में एक बार फिर दो बड़ी ताकतों के बीच युद्ध छिड़ने के आसार हैं। इजरायल ने कहा है कि ईरान ने उस पर मिसाइलें दागी हैं जो अप्रैल की शुरुआत में नाजुक युद्धविराम लागू होने के बाद ईरान की ओर से किया गया इस तरह का पहला हमला है। इस हमले के बाद युद्ध समाप्त करने के मकसद से समझौते के लिए मध्यस्थता के प्रयास और जटिल हो गए हैं।
तेहरान ने रविवार को इजरायल की तरफ से बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला किए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इजरायल ने कहा कि यह हमला ईरान समर्थित हिजबुल्ला द्वारा दिन में उत्तरी इजरायल पर गोलीबारी किए जाने के जवाब में किया गया।
बेरूत पर इजरायल का हमला लेबनान और इजरायल की सरकारों के बीच अमेरिका की मेजबानी में हुई बातचीत में संघर्षविराम पर सहमति बनने के कुछ दिन बाद हुआ। हालांकि, हिजबुल्ला ने इस समझौते को खारिज कर दिया था। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसकी एक आवासीय इमारत पर किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
बेरूत पर इजरायल का अटैक
मेरिका की मध्यस्थता में हुए संघर्ष-विराम समझौते के लागू होने के कुछ दिनों बाद रविवार को इजरायल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों पर हमला किया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी की खबर में यह जानकारी दी गई है। नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल ने दक्षिणी बेरूत के उपनगरों में हिजबुल्ला के "कमांड सेंटर" को निशाना बनाया।
नेतन्याहू ने अपने मंत्रिमंडल से कहा, 'हम उन पर कड़ा प्रहार कर रहे हैं। हम जानते हैं कि हिजबुल्ला भाग रहा है।' हालांकि, हिजबुल्ला ने इन हमलों की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।
ईरान ने कही थी बदले की बात
ईरान ने चेतावनी दी थी कि बेरूत पर हमला पश्चिम एशिया में पूर्ण पैमाने पर युद्ध को फिर से हवा देगा। ईरान चाहता है कि अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध समाप्त करने से जुड़े समझौते में लेबनान में संघर्ष की समाप्ति की शर्त भी शामिल हो। खबर है कि अमेरिका ने इजरायल से जवाब नहीं देने के लिए कहा है।
अमेरिका का प्लान
हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह नेतन्याहू पर ईरान को जवाब नहीं देने का दबाव डालेंगे। उन्होंने कहा कि अगर आगे कोई भी सैन्य कार्रवाई होती है, तो इससे अमेरिका और ईरान के समझौते पर असर पड़ सकता है। एक्सियोस की रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि ट्रंप ने नेतन्याहू से कहा है कि दोनों पक्षों ने पहले ही अटैक कर दिए हैं, तो अब तनाव न बढ़ाया जाए।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


