खमेनेई पर कोई भी हमला हुआ तो..., ईरान ने दे दिया अमेरिका को युद्ध का अल्टीमेटम

Jan 19, 2026 10:58 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ईरान सरकार ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वहां कितने लोग मारे गए हैं। लेकिन, शनिवार को देश के सबसे बड़े नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने माना कि इन प्रदर्शनों में ‘हजारों’ लोगों की जान गई है और उन्होंने इसका जिम्मेदार अमेरिका को ठहराया है।

खमेनेई पर कोई भी हमला हुआ तो..., ईरान ने दे दिया अमेरिका को युद्ध का अल्टीमेटम

ईरान और अमेरिका में तनाव और बढ़ने के आसार हैं। अब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने साफ कर दिया है कि सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खमेनेई पर हमला युद्ध माना जाएगा। ईरान की तरफ से प्रतिक्रिया ऐसे समय पर आई है, जब मुल्क में हिंसक प्रदर्शन के दौरान कम से कम 5000 हजार लोग मारे गए हैं। इधर, अमेरिका प्रदर्शनकारियों का समर्थन करने की बात कह रहा है।

पेजेश्कियान ने एक्स पर लिखा, 'अगर ईरान के लोगों को अपने जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, तो इसकी वजह अमेरिकी सरकार और उसके सहयोगियों की तरफ से लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी और अमानवीय प्रतिबंध हैं। हमारे देश के सुप्रीम लीडर के खिलाफ कोई भी हमाल ईरान के खिलाफ पूर्ण युद्ध के बराबर होगा।'

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था 'ईरान में नया नेतृत्व देखने का समय आ गया है।'

ईरान ने अमेरिका पर हमले की योजना को खारिज किया

हाल ही में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने अमेरिका की उस बात को पूरी तरह गलत बताया है, जिसमें कहा गया था कि ईरान अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की प्लानिंग कर रहा है।

शनिवार को न्यूज एजेंसी 'इरना' से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका जानबूझकर ऐसे आरोप लगा रहा है ताकि इस इलाके में माहौल खराब हो और तनाव बढ़े। बगाई ने साफ किया कि ईरान अपनी सुरक्षा के लिए अपनी सेना को मजबूत करता रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई उन पर हमला करने की कोशिश करेगा, तो ईरान उसका करारा जवाब देगा।

खास बात यह है कि शनिवार को ही अमेरिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया था कि उन्हें खबर मिली है कि ईरान उनके ठिकानों पर हमले की तैयारी में है। अमेरिका ने धमकी देते हुए कहा था कि उनके पास सारे रास्ते खुले हैं और अगर उनके किसी भी ठिकाने पर हमला हुआ, तो वे पूरी ताकत के साथ पलटवार करेंगे।

कितने लोगों की मौत

ईरान सरकार ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि वहां कितने लोग मारे गए हैं। लेकिन, शनिवार को देश के सबसे बड़े नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने माना कि इन प्रदर्शनों में ‘हजारों’ लोगों की जान गई है और उन्होंने इसका जिम्मेदार अमेरिका को ठहराया है। खराब अर्थव्यवस्था को लेकर 28 दिसंबर को ये प्रदर्शन शुरू हुए थे और यह पहली बार है जब किसी बड़े ईरानी नेता ने मौतों के बारे में खुलकर बात की है। एक मानवाधिकार संस्था के मुताबिक, इस दौरान 24,348 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

ईरान के अधिकारियों ने अमेरिका और इजरायल पर अशांति फैलाने के आरोप लगाए हैं। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सैन्य हमले की धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए जानलेवा ताकत का इस्तेमाल किया, तो अमेरिका सख्त कार्रवाई करेगा।

अमेरिका स्थित एक मानवाधिकार संगठन ने रविवार को दावा किया कि उनके पास पक्की जानकारी है कि ईरान में 3,766 लोग मारे गए हैं। संगठन का कहना है कि ये मौतें पूरे देश में प्रदर्शनों को दबाने के लिए की गई हिंसा के कारण हुई हैं और आशंका है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।