Hindi Newsविदेश न्यूज़Indus Waters Treaty Suspension of water an act of war Pakistan Deputy PM Ishaq Dar warns India
ये युद्ध की कार्रवाई... बांग्लादेश में बवाल के बीच पाक की गीदड़भभकी, डिप्टी PM इशाक डार क्या बोले

ये युद्ध की कार्रवाई... बांग्लादेश में बवाल के बीच पाक की गीदड़भभकी, डिप्टी PM इशाक डार क्या बोले

संक्षेप:

पाकिस्तानी उप प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने संधि के तहत अपेक्षित सूचना, जल विज्ञान संबंधी डेटा साझा करना और संयुक्त निगरानी बंद कर दी है, जिसके कारण पाकिस्तान बाढ़ और सूखे के खतरे में आ गया है। उन्होंने कहा कि पानी रोकना युद्ध का कृत्य माना जाएगा।

Dec 19, 2025 09:58 pm ISTPramod Praveen भाषा, इस्लामाबाद
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने शुक्रवार (19 दिसंबर) को कहा कि भारत सिंधु जल संधि को लगातार कमजोर कर रहा है और इस तरह का उल्लंघन समझौते के मूल सिद्धांतों पर प्रहार है। डार पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी हैं। वह चिनाब नदी के प्रवाह में बदलाव के संबंध में पाकिस्तान द्वारा भारत से स्पष्टीकरण मांगे जाने के एक दिन बाद मीडिया से बात कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा, “हमने इस वर्ष अप्रैल में भारत की ओर से सिंधु जल संधि से एकतरफा रूप से हटने की कार्रवाई देखी… लेकिन अब हम भारत द्वारा किए जा रहे ऐसे गंभीर उल्लंघन देख रहे हैं, जो सिंधु जल संधि के मूल सिद्धांतों पर प्रहार करते हैं और क्षेत्रीय स्थिरता एवं अंतरराष्ट्रीय कानून की पवित्रता दोनों के लिए गंभीर परिणाम वाले हैं।”

सिंधु जल संधि स्थगित

इस साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक उपाय किए, जिनमें 1960 की सिंधु जल संधि को ‘‘स्थगित’’ करना भी शामिल था। विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई यह संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी के वितरण और उपयोग को नियंत्रित करती रही है।

ये भी पढ़ें:नीतीश के हिजाब खींचने पर पाकिस्तान क्या बोला, दूसरे देश में विवाद पर चर्चा

आजीविका के लिए सीधा खतरा

डार ने यह भी उल्लेख किया कि ‘‘भारत द्वारा किए जा रहे पानी के हेरफेर’’ की वजह से पाकिस्तान के सिंधु आयुक्त को अपने भारतीय समकक्ष को इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगने के लिए पत्र लिखना पड़ा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कृषि चक्र के महत्वपूर्ण समय में सिंधु बेसिन के जल का हेरफेर पाकिस्तान में जीवन और आजीविका के लिए सीधा खतरा है।

ये भी पढ़ें:भारत ने बिना बताए चिनाब में पानी छोड़ा, जवाब भी नहीं दे रहा; पाक ने लगाई गुहार

युद्ध का कृत्य माना जाएगा

मंत्री ने कहा कि भारत ने संधि के तहत अपेक्षित सूचना, जल विज्ञान संबंधी डेटा साझा करना और संयुक्त निगरानी बंद कर दी है, जिसके कारण पाकिस्तान बाढ़ और सूखे के खतरे में आ गया है। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति रोकना युद्ध का कृत्य माना जाएगा। बता दें कि भारत ने कल बिना बताए चिनाब नदी में पानी छोड़ दिया था, जिससे पाकिस्तान बौखला उठा।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।