Hindi Newsविदेश न्यूज़Indian visa operations suspended in Chittagong amid rising tensions in Bangladesh
बांग्लादेश में बदतर हालात के बीच भारत का बड़ा फैसला, चटगांव में वीजा एप्लीकेशन पर ब्रेक

बांग्लादेश में बदतर हालात के बीच भारत का बड़ा फैसला, चटगांव में वीजा एप्लीकेशन पर ब्रेक

संक्षेप:

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े शहर चटगांव में स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र में वीजा सेवाएं अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।

Dec 21, 2025 04:06 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, ढाका
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े शहर चटगांव में स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र में वीजा सेवाएं अगला नोटिस जारी किए जाने तक निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। यह कदम प्रमुख युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बढ़े तनाव के मद्देनजर उठाया गया है। पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन के प्रमुख नेता रहे हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों के लिए उम्मीदवार थे। इन विरोध प्रदर्शनों के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अपदस्थ हो गई थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नकाबपोश बंदूकधारियों ने 12 दिसंबर को मध्य ढाका के विजयनगर क्षेत्र में इंकलाब मंच के प्रवक्ता हादी के सिर में उस समय गोली मार दी थी जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। बाद में सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। इसी दौरान चटगांव में सहायक भारतीय उच्चायुक्त के आवास पर गुरुवार को पथराव की घटना भी हुई।

Bangladesh News

‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार ने रविवार को भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) के हवाले से बताया कि चटगांव में भारतीय वीजा आवेदन संबंधी प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है। चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग में हाल में हुई घटना के बाद यह निर्णय रविवार से प्रभावी हो गया। आईवीएसी के अनुसार, बंदरगाह शहर में भारतीय वीजा संबंधी सभी सेवाएं 21 दिसंबर से अगले आदेश तक बंद रहेंगी।

बयान में कहा गया कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद वीजा आवेदन केंद्र को फिर से खोलने के संबंध में आगे की घोषणा की जाएगी। बांग्लादेश के सिलहट में भारतीय सहायक उच्चायोग कार्यालय और वीजा आवेदन केंद्र पर शनिवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई।‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार के अनुसार, सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त उपायुक्त (मीडिया) सैफुल इस्लाम ने कहाकि सुरक्षा के कड़े उपाय इसलिए किए गए हैं ताकि ‘कोई तीसरा पक्ष स्थिति का फायदा न उठा सके।’ बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हादी को शनिवार को राष्ट्रीय कवि काजी नजरुल इस्लाम की कब्र के पास दफनाया गया।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।