आपने ही तो मंजूरी दी थी, अब... होर्मुज में ईरान की गोलीबारी पर भारतीय जहाज ने क्या कहा था?

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

ईरान द्वारा वापस लौटने पर मजबूर किए जाने से पहले जहाज ने रेडियो पर ईरानी सेना को संदेश भेजा कि मेरा नाम आपकी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है! आपने मुझे आगे बढ़ने की मंजूरी दी थी।

आपने ही तो मंजूरी दी थी, अब... होर्मुज में ईरान की गोलीबारी पर भारतीय जहाज ने क्या कहा था?

ईरान ने शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय झंडे लगे जहाजों पर गोलीबारी की। भारत सरकार के एक सूत्र ने बताया कि जिन जहाजों पर हमला हुआ, उनमें से एक की पहचान 'सैनमार हेराल्ड' के रूप में हुई है। सूत्र ने बताया कि जहाज पर सवार चालक दल और जहाज, दोनों सुरक्षित हैं। इस दौरान, ईरानी सेना और भारतीय क्रू के बीच हुई रेडियो बातचीत की ऑडियो सामने आई है। इसमें भारतीय जहाज पर मौजूद क्रू कह रहा है कि आपने ही तो मुझे गुजरने की इजाजत दी थी और अब आप ही गोली चला रहे।

ईरान द्वारा वापस लौटने पर मजबूर किए जाने से पहले जहाज ने रेडियो पर ईरानी सेना को संदेश भेजा- ‘'मेरा नाम आपकी लिस्ट में दूसरे नंबर पर है! आपने मुझे आगे बढ़ने की मंजूरी दी थी। और अब आप गोलीबारी कर रहे हैं। मुझे वापस मुड़ने दीजिए।'' यह कहने के बाद भारतीय जहाज वापस लौट गया। रेडियो पर हुई यह बातचीत ठीक इसके बाद ही कट गई।

गोलीबारी की घटना के बाद नई दिल्ली ने शनिवार को ईरानी राजदूत को तलब किया और होर्मुज में दो भारतीय झंडे वाले जहाजों से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर विरोध दर्ज कराया। ईरान ने मध्य-पूर्व युद्ध में संघर्ष-विराम के दौरान इस रणनीतिक व्यापार मार्ग को कमर्शियल आवाजाही के लिए फिर से खोलने का अपना वादा वापस ले लिया है। यह कदम उसने इस जलमार्ग पर अमेरिका द्वारा लगाई गई जवाबी नाकेबंदी के विरोध में उठाया है। यह जलमार्ग कच्चे तेल और गैस के लिए एक बेहद अहम रास्ता है।

सुरक्षा पर नजर रखने वालों ने बताया कि शनिवार को जब कई कमर्शियल जहाज इस स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे थे, तो उन्हें ईरानी सेना की ओर से गोलीबारी और धमकियों का सामना करना पड़ा। भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सचिव विक्रम मिस्री ने ईरानी राजदूत को तलब किया और होर्मुज में आज पहले हुई, दो भारतीय झंडे वाले जहाजों से जुड़ी गोलीबारी की घटना पर भारत की गहरी चिंता से अवगत कराया। बयान में यह भी कहा गया कि नई दिल्ली ने ईरान से आग्रह किया कि वह होर्मुज से होकर भारत आने वाले जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाने की प्रक्रिया जल्द से जल्द फिर से शुरू करे। ईरानी राजदूत ने इन विचारों को ईरानी अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।