दर्द हो रहा है, सिर बहुत दुख रहा; हमले के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने क्या कहा था?

लाइव हिन्दुस्तान, दुबई
share

वीडियो में कैप्टन स्मित कहते हैं कि सिर बहुत दुख रहा है, दर्द हो रहा है। इस दौरान एक यात्री वहां कहते हुए सुना जा सकता है कि तकिया लाकर दो, तकिया दो, जिस पर स्मित कहते हैं कि नहीं मुझे सोना नहीं है।

Indian Pilot Smit Machchhar First Video After Attacks Says Im in Pain My Head Hurts
हमलावर को पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए

भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश होने से बचा लिया। दरअसल, जब विमान आसमान में था तब हिंसक घटना हो गई। हमलावर को पायलट ने स्मित मच्छार पर हमला कर दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना का पहला वीडियो सामने आया है। इसमें वह हमले में घायल होने की वजह से कह रहे हैं कि उनका सिर बहुत दुख रहा है। दर्द हो रहा है।

वीडियो में कैप्टन स्मित कहते हैं कि सिर बहुत दुख रहा है, दर्द हो रहा है। इस दौरान एक यात्री वहां कहते हुए सुना जा सकता है कि तकिया लाकर दो, तकिया दो, जिस पर स्मित कहते हैं कि नहीं मुझे सोना नहीं है। मेरा हाथ दुख रहा है। पैसेंजर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्या उन्हें पैनाडॉल या फिर पैरासिटामोल मिल सकती है। वीडियो के अनुसार, पैसेंजर कहता है कि आपने प्लेन बचा लिया। उन्होंने हमे किडनैप किया था। हम पायलट की रक्षा की कोशिश कर रहे हैं। उसने (हमलावर) ने पायलट को मारने की कोशिश की थी।

हवाई जहाज हमला मामले में यूएई ने दिए जांच के आदेश

वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने दुबई से तेल अवीव जा रही 'फ्लाईदुबई' की उड़ान में कॉकपिट के भीतर एक पायलट पर हुए चाकू से हमले की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। यूएई के अधिकारी इस बात की गहनता से जांच कर रहे हैं कि क्या यह घटना किसी 'आतंकवादी गतिविधि' से जुड़ी है या इसे पहले से नियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया था।

यूएई के अटॉर्नी-जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने बुधवार को फ्लाइट एफजेड 1073 में हुई इस वारदात की जांच के निर्देश दिए हैं। कॉकपिट में हुई इस हिंसक झड़प के बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक शहर की ओर मोड़ना पड़ा था। यूएई की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, जांच एजेंसी घटना की परिस्थितियों और इसके पीछे के वास्तविक कारणों की पड़ताल करेगी। यूएई सरकार ने स्पष्ट किया है कि चूंकि यह विमान उनके देश में पंजीकृत है और उसके ध्वज तले इसका संचालन होता है, इसलिए यूएई के कानून के तहत उसके न्यायिक अधिकारियों को इस मामले की सुनवाई और जांच का पूर्ण अधिकार है, भले ही अपराध देश की सीमा से बाहर हुआ हो।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़दर्द हो रहा है, सिर बहुत दुख रहा; हमले के बाद भारतीय पायलट स्मित ने क्या कहा था?