Hindi Newsविदेश न्यूज़India is a great country Donald Trump said PM Modi is my very good friend America will continue trade talks
भारत महान देश; ट्रंप बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, अमेरिका जारी रखेगा व्यापार वार्ता

भारत महान देश; ट्रंप बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, अमेरिका जारी रखेगा व्यापार वार्ता

संक्षेप:

ट्रंप की यह टिप्पणी इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल के महीनों में उन्होंने भारत पर तीखे हमले किए थे। कभी उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है, तो कभी भारत-अमेरिका संबंधों को “एकतरफा” करार दिया।

Sep 10, 2025 05:28 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, वाशिंगटन।
share Share
Follow Us on

India-US Trade Deal: भारत के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपना चुके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा यू टर्न लिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार भारत के साथ व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखेगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने की उम्मीद रखते हैं। ट्रंप ने लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को लेकर वार्ता जारी है। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों महान देशों के बीच यह वार्ता सफल निष्कर्ष पर पहुंचेगी।”

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रंप के इस बयान से कुछ ही दिन पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान प्रधानमंत्री बताया था और कहा था कि वह हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। इस पर पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए लिखा था कि वह ट्रंप की सकारात्मक भावनाओं की गहराई से सराहना करते हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं। पीएम मोदी ने यह भी दोहराया कि भारत और अमेरिका के बीच एक सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।

ट्रंप की यह टिप्पणी इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल के महीनों में उन्होंने भारत पर तीखे हमले किए थे। कभी उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है, तो कभी भारत-अमेरिका संबंधों को “एकतरफा” करार दिया। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि भारत ने टैरिफ शून्य करने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन संकेत दिया कि यह प्रस्ताव बहुत देर से आया।

वर्तमान में भारत-अमेरिका संबंध दो दशकों में सबसे तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने और रूसी तेल खरीद पर लगातार आपत्तियों के कारण यह स्थिति काफी बिगड़ गई। दोनों ही देशों के ताजा बयानों से संकेत मिल रहा है कि दोनों देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने और रिश्तों में नई ऊर्जा लाने की कोशिशें जारी हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।