ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश प्रवासी भारतीयऑस्ट्रेलियाः भारतीय मूल की महिला डेंटिस्ट का सूटकेस से मिला शव

ऑस्ट्रेलियाः भारतीय मूल की महिला डेंटिस्ट का सूटकेस से मिला शव

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की 32 वर्षीय एक महिला दंत चिकित्सक का शव मिला है जिस पर चाकू के निशान पाए गये हैं। वह सिडनी के व्यस्तम इलाके से रहस्यमय परिस्थितियों में कुछ दिन पहले गायब हो गई थी। पुलिस...

ऑस्ट्रेलियाः भारतीय मूल की महिला डेंटिस्ट का सूटकेस से मिला शव
एजेंसी,मेलबर्नWed, 06 Mar 2019 12:43 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की 32 वर्षीय एक महिला दंत चिकित्सक का शव मिला है जिस पर चाकू के निशान पाए गये हैं। वह सिडनी के व्यस्तम इलाके से रहस्यमय परिस्थितियों में कुछ दिन पहले गायब हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने बताया कि प्रीति रेड्डी का शव पूर्वी सिडनी मार्ग पर खड़ी उसकी कार में एक सूटकेस से बरामद किया गया।

अमेरिका: धोखाधड़ी के मामले में भारतीय मूल के व्यक्ति को 33 महीने जेल और 26 लाख डॉलर की सजा

उन्होंने बताया कि उसके पूर्व ब्यॉयफ्रेंड की भी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि प्रीति को आखिरी बार रविवार को जार्ज स्ट्रीट पर मैक्डोनाल्ड में कतार में प्रतीक्षा करते हुये देखा गया था। मीडिया खबर के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस ने किंग्सफोर्ड में स्ट्रेचन लेन में उसकी कार खड़ी देखी। कार के भीतर एक सूटकेस में उसका शव पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उसके शव पर चाकू से कई बार वार करने के निशान हैं। वह और उसका पूर्व ब्यॉयफ्रेंड रविवार को सिडनी के सीबीडी में मार्केट स्ट्रीट के एक होटल में रुके थे। प्रीति ने सप्ताहंत में सेंट लियोनार्ड्स में दंत चिकित्सा से जुड़े एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था और रविवार को सुबह करीब 11 बजे अपने परिवार से बातचीत की थी। उसने परिवार को बताया कि वह सुबह का नाश्ता करने के बाद वह घर लौटेंगी और जब वह नहीं लौटीं को परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।

पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय की वीपी तथा सचिव बनी भारतीय-अमेरिकी मेधा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें