ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News विदेश प्रवासी भारतीयUK: 38 वर्षीय भारतीय मूल की महिला घर में मिली मृत

UK: 38 वर्षीय भारतीय मूल की महिला घर में मिली मृत

ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन शहर में शुक्रवार को भारतीय मूल की एक महिला को उनके घर में मृत पाया गया। महिला का नाम सरबजीत कौर बताया गया है। खबरों के मुताबिक चोरी की वारदात के दौरान इस मर्डर को अंजान दिया...

UK: 38 वर्षीय भारतीय मूल की महिला घर में मिली मृत
एजेंसी,लंदनWed, 21 Feb 2018 05:14 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन शहर में शुक्रवार को भारतीय मूल की एक महिला को उनके घर में मृत पाया गया। महिला का नाम सरबजीत कौर बताया गया है। खबरों के मुताबिक चोरी की वारदात के दौरान इस मर्डर को अंजान दिया गया है।

UK सरकार ने भारतीय मूल की प्रिंसिपल का दिया साथ, हिजाब पर लगाई थी रोक

वेस्ट मिडलैंड पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, इस घटना की तहकीकात की जा रही है। ठोस कार्रवाई करके कातिल को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि, घर से कुछ सामान भी गायब है। हालांकि ये कहना मुश्किल है कि 38 वर्षीय सरबजीत का कत्ल चोरी के दौरान हुआ है या यह सोची समझी साजिश के तहत हुआ है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आस-पड़ोस के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम में कौर के साथ मारपीट की पुष्टि भी हुई है।

सिंगापुरः नाबालिग से यौन संबंध बनाने के आरोप में तीन भारतीयों को जेल

ब्रिटेन: आतंकवाद निरोधक पुलिस के चीफ बन सकते हैं भारतीय मूल के अधिकारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें