Hindi Newsविदेश न्यूज़in New Zealand Sikh procession confronted again with haka protest
सिख जुलूस में बाधा पहुंचाने की कोशिश, न्यूजीलैंड में कुछ ही दिनों के भीतर दूसरी घटना

सिख जुलूस में बाधा पहुंचाने की कोशिश, न्यूजीलैंड में कुछ ही दिनों के भीतर दूसरी घटना

संक्षेप:

न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी समूह ने एक बार फिर सिखों के धार्मिक कार्यक्रम में बाधा पहुंचाई। सिख समुदायर ने यहां पर वार्षिक नगर कीर्तन (धार्मिक जुलूस) का आयोजन किया था। कुछ दिनों के अंतराल पर ऐसी घटना दूसरी बार हुई है।

Jan 11, 2026 10:37 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, ऑकलैंड
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड में दक्षिणपंथी समूह ने एक बार फिर सिखों के धार्मिक कार्यक्रम में बाधा पहुंचाई। सिख समुदायर ने यहां पर वार्षिक नगर कीर्तन (धार्मिक जुलूस) का आयोजन किया था। कुछ दिनों के अंतराल पर ऐसी घटना दूसरी बार हुई है। इस घटना को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, अमृतसर सहित सिख निकायों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस बार यह घटना ऑकलैंड से 225 किमी दूर तौरंगा सिटी में हुई है। जुलूस रविवार को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा सिख संगत मंदिर में शुरू हुआ था। इसके बाद यह कैमरन रोड से होते हुए तौरंगा बॉयज कॉलेज की तरफ जाना था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईसाई समूह द्वारा व्यवधान की आशंका के मद्देनजर पुलिस विभाग ने पहले ही सुरक्षा इंतजाम बेहतर कर रखे थे। इसके बाजवूद पेंटेकोस्टल नेता ब्रायन तामाकी और उनके डेस्टिनी चर्च से जुड़े एक समूह के सदस्यों ने जुलूस में व्यवधान डालने की कोशिश की। इन लोगों ने परेड के सामने विरोध स्वरूप एक जनजातीय नृत्य पारंपरिक माओरी हाका का प्रदर्शन किया। साथ ही बैनर उठा रखा था, जिन पर लिखा था ‘यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं।’ हालांकि, पुलिस और वॉलंटियर्स के बीच समन्वय के चलते कार्यक्रम बिना किसी बड़ी बाधा के संपन्न हो गया।

इससे पहले तीन हफ्ते पहले दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों ने ऑकलैंड में एक सिख जूलूस का विरोध किया था। यह जुलूस दसवें सिख गुरु गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों की शहादत की याद में निकाला गया था। इस घटना के बाद स्थानीय सिख समुदाय के भीतर तनाव पैदा पैदा हो गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अकाल तख्त के जत्थेदार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।

सिख धार्मिक-राजनीतिक संसद SGPC के अध्यक्ष, हरजिंदर सिंह धामी ने न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन के खिलाफ कुछ स्थानीय लोगों के विरोध की कड़ी निंदा की और कहा कि इसे सिखों द्वारा धार्मिक परंपराओं के अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया गया था।

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को कहा कि न्यूजीलैंड में शांतिपूर्ण सिख नगर कीर्तन में कथित तौर पर बार-बार व्यवधान उत्पन्न किया जाना गहरी चिंता का विषय हैं।उन्होंने केंद्र से इस मामले को न्यूजीलैंड के साथ उठाने का आग्रह किया। बादल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि न्यूजीलैंड में शांतिपूर्ण सिख नगर कीर्तनों में बार-बार व्यवधान उत्पन्न किया जाना (जिनमें आज तौरंगा में हुई नवीनतम घटना भी शामिल है) बेहद चिंताजनक हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।