Hindi Newsविदेश न्यूज़Imran Khan said in meeting with Sister Uzma Khan that Asim Munir is mentally unstable he can kill me
आसिम मुनीर मानसिक बीमार, ले सकता है जान; 20 मिनट की मीटिंग में बहन से क्या-क्या बोले इमरान खान

आसिम मुनीर मानसिक बीमार, ले सकता है जान; 20 मिनट की मीटिंग में बहन से क्या-क्या बोले इमरान खान

संक्षेप:

पीटीआई के बयान के मुताबिक, पूर्व पीएम ने कहा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो इसके लिए आर्मी चीफ और डीजी आईएसआई जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे वही सुविधाएं दी जा रही हैं जो मौत की सजा पाए कैदी को मिलती हैं।

Tue, 2 Dec 2025 09:58 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई के संस्थापक इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि उनकी जान को गंभीर खतरा है। यह जानकारी उनकी बहन डॉ उजमा खान ने दी, जिन्होंने मंगलवार शाम को अदियाला जेल में अपने भाई से 20 मिनट तक मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद पीटीआई की ओर से जारी बयान में इमरान खान के हवाले से कहा गया कि सैन्य प्रतिष्ठान ने उनके खिलाफ हर संभव हथकंडा अपनाया है और अब उनके पास इमरान खान की हत्या करवाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। डॉ उजमा खान ने बताया कि इमरान खान जिंदा तो हैं, लेकिन उन्हें लगातार मानसिक यातना दी जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पार्टी ने आरोप लगाया कि इमरान खान को पूरी तरह एकांत कारावास में रखा गया है, जहां न बिजली है, न धूप आती है, न बढ़िया खाना, न साफ पीने का पानी, न कोई मेडिकल सुविधा और न ही किसी कैदी को मिलने वाली सामान्य बुनियादी सुविधाएं। इस दौरान खान ने कहा कि उन्हें मौत की सजा पाए कैदियों जैसी स्थिति में रखा जा रहा है।

पीटीआई के बयान के मुताबिक, पूर्व पीएम ने कहा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो इसके लिए आर्मी चीफ और डीजी आईएसआई जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि मुझे वही सुविधाएं दी जा रही हैं जो मौत की सजा पाए कैदी को मिलती हैं। पार्टी का कहना है कि इमरान खान को एकांत कारावास में रखकर बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने इन हालात को अमानवीय करार देते हुए कहा कि मुझे पिंजरे में बंद कर के प्रताड़ित किया जा रहा है और जानवरों से भी बदतर सलूक हो रहा है। मेरे सेल की बिजली पांच दिन तक बंद रही। दस दिन तक मुझे सेल से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इमरान खान ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर पर राजनीतिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि मुनीर इतिहास के सबसे जालिम और मानसिक रूप से अस्थिर तानाशाह है।

बता दें कि विरोध प्रदर्शन के बीच डॉ उजमा खान को रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी अदियाला जेल में अपने भाई से मिलने की इजाजत दी गई थी। उजमा खान के करीबियों के मुताबिक इमरान खान तंदुरुस्त, स्वस्थ और उत्साहित नजर आ रहे थे। मुलाकात के बाद उजमा खान ने कहा कि इमरान जेल प्रशासन के कुछ मुद्दों पर नाराज थे, लेकिन उनका हौसला बुलंद है।

उन्होंने बताया कि पीटीआई संस्थापक मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के लिए संदेश दिया और मौजूदा व्यवस्था को 'अलोकतांत्रिक' करार दिया। इस दौरान इमरान खान ने दोहराया कि आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ही 'मानसिक टॉर्चर' के लिए जिम्मेदार हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।