इमरान खान एकदम फिट हैं, शहबाज के सलाहकार बोले- जेल में पूरा ध्यान रखा जा रहा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि इमरान खान अदियाला जेल में एकदम स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि पीटीआई के लोग देश में बवाल कराने के लिए अफवाह फैला रहे हैं।
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाहों को खारिज किया है। अदियाला जेल बंद इमरान खान के सलाहकार सांसद राणा सानाउल्लाह ने इन अफवाहों पर विराम लगाने की अपील करते हुए कहा कि तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) चीफ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा इमरान खान एकदम दुरुस्त हैं और उनकी मौत को लेकर सारे दावे गलत हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगी जिससे कि पूरे देश में बवाल हो जाए।
उन्होंने कहा, जेल में डॉक्टरों की एक टीम है जो कि रोज उनका चेकअप करती है और उन्हें जरूरी दवाइयों के साथ ही व्यायाम भी करवाती है। उन्होंने कहा कि इमरान सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लोगों को गुमराह करते हैं। उन्होंने दो बार इस्लामाबाद पर हमला किया लेकिन अब अब सरकार जेल से उन्हें कोई बवाल नहीं करने देगी।
बता दें कि पीटीआई के कार्यकर्ता और नेता अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे और इमरान खान से मिलने देने की अपील कर रहे थे। इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में हैं। उन्हें 14 साल की सजा सुनाई गई है। PTI के मुताबिक इमरान खान के परिवार या फिर लीगल टीम के किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
वहीं एक खबर यह भी चल रही है कि इमरान खान को किसी और जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। इमरान खान के छोटे बेटे कासिम खान बार-बार दावा कर रहे हैं कि उनके पिता के साथ बहुत बुरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छह हफ्ते से उन्हें आइसोलेशन में एक अलग सेल में रखा गया है। उनकी बहनों को भी उनसे मुलाकात करने से रोक दिया गया। इसके अलावा उनसे फोन पर भी बात नहीं हो रही है। इन इस बात का कोई सबूत ही नहीं मिल रहा है कि इमरान जेल में जिंदा है।

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




