Hindi Newsविदेश न्यूज़Image of Tejas fighter aircraft Crash in Dubai Only Ashes left
तेजस फाइटर जेट ऐसा जला कि राख ही बची, दुबई की सरकार ने जारी की तस्वीर

तेजस फाइटर जेट ऐसा जला कि राख ही बची, दुबई की सरकार ने जारी की तस्वीर

संक्षेप:

दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर क्रैश हो गया। तेजस फाइटर ऐसा जला कि केवल राख ही बची है। दुबई सरकार ने क्रैश के बाद की तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में तेजस का मलबा बिखरा नजर आ रहा है।

Nov 21, 2025 05:53 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, दुबई
share Share
Follow Us on

दुबई एयर शो के दौरान तेजस फाइटर क्रैश हो गया। तेजस फाइटर ऐसा जला कि केवल राख ही बची है। दुबई सरकार ने क्रैश के बाद की तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर में तेजस का मलबा बिखरा नजर आ रहा है। वहीं, अग्निशमन दल आग बुझाने में जुटा हुआ है। दुबई मीडिया ऑफिस की तरफ से एक्स पर इस बारे में बयान भी जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि दुबई एयर शो में हिस्सा ले रहा तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट प्रदर्शन के दौरान क्रैश हो गया। इस दुखद हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। घटना तत्काल बाद इमरजेंसी और फायरफाइटिंग टीमें सक्रिय हो गईं।

विभिन्न टीवी चैनलों पर दिखाए गए दुर्घटना के दृश्यों में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है। एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर में एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। आईएएफ ने यह जानकारी दी। भारतीय वायुसेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है।

आईएएफ ने एक्स पर जारी एक बयान में कहा कि आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।