ट्रंप ने ईरान युद्ध पर चीन से मांगी मदद? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की दो-टूक; जानिए क्या कहा

Deepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका को चीन की मदद नहीं चाहिए। यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन में हाई लेवल मीटिंग में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने इस बाबत कोई बात नहीं की है।

ट्रंप ने ईरान युद्ध पर चीन से मांगी मदद? अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की दो-टूक; जानिए क्या कहा

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिका को चीन की मदद नहीं चाहिए। यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन में हाई लेवल मीटिंग में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने इस बाबत कोई बात नहीं की है। ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से किसी तरह की मदद नहीं मांगी है। रुबियो के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के राष्ट्रपति से ईरान युद्ध में मदद को लेकर किसी तरह की बात नहीं की। उन्होंने कहाकि अमेरिका को इस तरह मदद चाहिए भी नहीं।

समझौते में कोई छूट नहीं
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहाकि अगर ईरान यह सोचता है कि अमेरिका समझौते के लिए कोई छूट देने वाला है तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कह डाला कि ईरान को इस भ्रम में भी नहीं रहना चाहिए कि वह होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण स्थापित कर लेगा। चाहे हालात कुछ भी हों, लेकिन हम ईरान के साथ कोई भी खराब डील नहीं करने वाले हैं।

ट्रंप ने क्या कहा था
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात हुई है। उन्होंने कहा है कि चीन इस युद्ध में ईरान को सैन्य सहायता मुहैया नहीं कराएगा। होर्मुज को लेकर ट्रंप ने कहाकि चीनी राष्ट्रपति भी इसे खुला हुआ देखना पसंद करेंगे। अगर इस मामले में अमेरिका कोई मदद कर सकता है तो वह जरूर करेगा। वहीं, चीन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिहाज से शिपिंग लेन्स को जल्द से जल्द खोला जाना चाहिए।

तीन दिन की यात्रा पूरी
गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुक्रवार को चीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर बीजिंग से रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ ईरान युद्ध और व्यापार सहित कई मुद्दों पर कई दौर की वार्ता की। ट्रंप के रवाना होने से पहले दोनों नेताओं ने बीजिंग में कड़ी सुरक्षा वाले चीनी राष्ट्रपति के आवास ‘झोंगनानहाई’ में एक निजी बैठक की। यह नौ वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन की पहली यात्रा है। ट्रंप स्वयं 2017 में चीन की यात्रा करने वाले आखिरी अमेरिकी राष्ट्रपति थे।

शी के अनुसार, चीन और अमेरिका संचार और अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग को लेकर भी सहमत हुए। चीनी नेता ने कहा कि यह यात्रा आपसी समझ बढ़ाने, पारस्परिक विश्वास को गहरा करने और दोनों देशों के लोगों के कल्याण में सुधार लाने के लिए लाभदायक है। बताया जाता है कि ट्रंप ने निजी बैठक में कहा कि वह शी के साथ ईमानदार और गहन संवाद बनाए रखने के इच्छुक हैं। उन्होंने झोंगनानहाई निमंत्रण के लिए आभार भी जताया।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।