मैं दखल दूंगा पर…पाक-अफगान तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी बड़ी बात, शहबाज की तारीफ
अफगानिस्तान से भारी तनाव के बीच अमेरिका पाकिस्तान की खूब तारीफ कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ की तारीफकी है। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के पास अपनी रक्षा का पूरा अधिकार है।
अफगानिस्तान से युद्ध जैसी स्थितियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास आत्मरक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने अफगानिस्तान के हमले में पाकिस्तानियों की मौत पर दुख जताया और कहा कि पाकिस्तान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पाकिस्तान के साथ रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं।
क्या दखल देंगे डोनाल्ड ट्रंप?
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव में दखल देने को लेकर जब ट्रंप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं दखल देना चाहूंगा लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ संबंध बहुत अच्छे हैं। उसके पास एक महान प्रधानमंत्री है। वे अच्छे हैं। मैं जिन दो नेताओं का बहुत सम्मान करता हूं उसमें शहबाज शरीफ भी शामिल हैं। पाकिस्तान अच्छा कर रहा है।
अमेरिका के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों को अंडर सेक्रेटरी एलीसन एम हूकर ने भी कहा कि पाकिस्तान ने जो कुछ किया अच्छा ही किया है। वहीं अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बड़े शहरों में रहने वाले लोग आतंकी गतिविधियों से सावधान रहें।
उन्होंने कहा, मैंने पाकिस्तान की विदेश सचिवअमना बलोच से बात की है। हमारी नजर हर हालात पर बनी हुई है और हम पाकिस्तान का समर्थन करते रहेंगे। बता दें कि अमेरिका ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान ने काबुल समेत दो अन्य प्रांतों पर शुक्रवार को एयरस्ट्राइक की ती। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। पाकिस्तान ने कहा था कि अफगानिस्तान के हमले में उसके 12 सैनिक मारे गए। वहीं अफगानिस्तान के 13 लड़ाके मारे गए।
रूस और चीन ने की मध्यस्थता की पेशकश
पाकिस्तनी सेना ने पिछले शनिवार रात अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में एक मदरसा और नंगरहार प्रांत के बिहसूद जिले में एक रिहायशी घर को निशाना बनाया गया था। बिहसूद हमले में महिलाओं और बच्चों सहित परिवार के सत्रह सदस्य मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। प्रतिशोध में अफगानिस्तान ने गुरुवार रात डूरंड रेखा के पार पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले किए।रूस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से अपना टकराव छोड़ने और बातचीत की मेज पर लौटने का आह्वान किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, ''रूस को उम्मीद है कि अफगान-पाकिस्तानी सीमा पर सीधा सैन्य संघर्ष जल्द ही समाप्त हो जाएगा।''
इस बीच चीन ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष की मध्यस्थता करने की पेशकश की है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यह जानकारी दी। भारत ने रमजान के पवित्र महीने के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों को निशाना बनाने वाले पाकिस्तानी हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हमलों के बारे में पूछे जाने पर कहा , ''यह पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक विफलताओं को कहीं और थोपने का एक और प्रयास है।''
लेखक के बारे में
Ankit Ojhaविद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



