Hindi Newsविदेश न्यूज़I am a dictator but sometimes you need it says Donald Trump in Davos
हां मैं हूं तानाशाह, लेकिन कभी-कभी तानाशाही की जरूरत होती है; दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप

हां मैं हूं तानाशाह, लेकिन कभी-कभी तानाशाही की जरूरत होती है; दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप

संक्षेप:

ट्रंप ने कहा है कि उनके ज्यादातर फैसले कॉमन सेंस पर आधारित होते हैं। ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान यह भी स्वीकार किया कि उनके बयानों से तनाव पैदा हुआ है, लेकिन उनके मुताबिक उनका इरादा गलत नहीं है।

Jan 22, 2026 08:56 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और तरीके के विरोध में अब पूरी दुनिया की आवाज उठने लगी है। वैश्विक नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ खुलकर बयान दिए हैं और वेनेजुएला और ग्रीनलैंड जैसे देशों पर अमेरिकी रुख के बाद ट्रंप के व्यवहार को तानाशाही का नाम दिया जा रहा है। इसके बाद अब ट्रंप ने खुद को तानाशाह कह दिया है। ट्रंप ने कहा है कि वे एक तानाशाह हैं लेकिन कभी-कभी दुनिया को एक तानाशाह की जरूरत होती है

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रंप ने स्विट्जरलैंड में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में बोलते हुए, ट्रंप ने अपने भाषण पर मिली प्रतिक्रिया पर बात की। उन्होंने कहा कि उनके भाषण को बहुत अच्छा फीडबैक मिला है। उन्होंने कहा, "हमने एक अच्छा भाषण दिया। हमें बहुत अच्छे रिव्यूज मिलें। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है।" वहीं अपनी आलोचनाओं पर बात करते हुए ट्रंप ने आगे कहा, "आमतौर पर लोग कहते हैं, वह एक भयानक तानाशाह की तरह का व्यक्ति है।" उन्होंने कहा, "हां मैं एक तानाशाह हूं। लेकिन कभी-कभी आपको एक तानाशाह की जरूरत होती है।"

अपने फैसलों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह विचारधारा से ज्यादा व्यावहारिकता से प्रेरित हैं। ट्रंप ने कहा, "यह सब कॉमन सेंस पर आधारित है।" यहां रूढ़िवादी या उदार होने जैसा कुछ और नहीं है। यह ज्यादातर, करीब 95 प्रतिशत कॉमन सेंस पर आधारित है, और यही हमारे पास है।"

ये भी पढ़ें:अगली बार बयान दो तो याद रखना कि… आईना दिखाया तो कार्नी पर भड़क उठे डोनाल्ड ट्रंप
ये भी पढ़ें:ताकत नहीं, बातचीत से लूंगा ग्रीनलैंड; ट्रंप ने यूरोप पर टैरिफ का प्रस्ताव टाला

इससे पहले दावोस में ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया था कि उनके बयानों से दुनियाभर में तनाव पैदा हुए हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि उनके इरादों को गलत समझा जा रहा है। ट्रंप ने कहा, "लोगों को लगा कि मैं बल का प्रयोग करूंगा, लेकिन मुझे बल का प्रयोग करने की जरूरत नहीं है। मैं बल का प्रयोग नहीं करना चाहता। मैं बल का प्रयोग नहीं करूंगा।" ट्रंप यहां ग्रीनलैंड की ओर इशारा कर रहे थे।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।