Hindi Newsविदेश न्यूज़Hurricane Melissa Video goes viral Capture by US Air Force
खूंखार शिकारी की तरह आगे बढ़ रहा तूफान, मेलिसा की 'आंख' में घुसा विमान; वीडियो देख हिल जाएंगे

खूंखार शिकारी की तरह आगे बढ़ रहा तूफान, मेलिसा की 'आंख' में घुसा विमान; वीडियो देख हिल जाएंगे

संक्षेप:

वायरल वीडियो में यह चक्रवाती तूफान मेलिसा किसी खूंखार शिकारी की तरह आसमान में गरजता-उछलता आगे बढ़ता नजर आता है। यह फुटेज अमेरिकी एयर फोर्स के विमान से रिकॉर्ड की गई है, जब मेलिसा जमैका की ओर बढ़ रहा था।

Tue, 28 Oct 2025 05:00 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 2025 का अब तक का सबसे खतरनाक चक्रवात मेलिसा अब पूरे जोर-शोर से तबाही मचा रहा है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो देखने वालों को हैरान कर दे रहा है। यह वीडियो अमेरिकी वायुसेना द्वारा कैप्चर किया गया है, जिसमें अटलांटिक महासागर के ऊपर मंडराते इस भयानक तूफान का भयावह दृश्य कैद है। जो भी इस वीडियो को देख रहा, वह कह रहा है कि तूफान ऐसा आता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दरअसल, अमेरिकी वायुसेना की प्रसिद्ध 53वीं मौसम टोही स्क्वाड्रन,जिसे 'हरिकेन हंटर्स' के नाम से जाना जाता है, ने सोमवार को राष्ट्रीय हरिकेन केंद्र (NHC) के लिए जरूरी डेटा संग्रह करने के लिए तूफान मेलिसा के केंद्र में विमान उड़ाया। वीडियो में यह चक्रवात किसी खूंखार शिकारी की तरह आसमान में गरजता-उछलता आगे बढ़ता नजर आता है। यह फुटेज अमेरिकी एयर फोर्स के विमान से रिकॉर्ड की गई है, जब मेलिसा जमैका की ओर बढ़ रहा था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जमैका सहित कैरिबियाई क्षेत्र के अन्य देशों और द्वीपों से हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जा रहा है। एक्सपर्ट को शक है कि मेलिसा से विनाशकारी बाढ़, भूस्खलन और व्यापक तबाही का खतरा मंडरा रहा है।

गौरतलब है कि मेलिसा अब श्रेणी 5 का विकराल चक्रवात बन चुका है। इसके जमैका पहुंचने से पहले ही हैती में कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि डोमिनिकन गणराज्य में एक व्यक्ति प्रभावित हुआ है और एक लापता बताया जा रहा है। जमैका में भी तीन मौतों की पुष्टि हो चुकी है।

अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र के ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि मेलिसा की अधिकतम हवा की रफ्तार 175 मील प्रति घंटा (लगभग 280 किलोमीटर प्रति घंटा) हो गई है, जो भारी वर्षा और आंधियों के साथ है

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।