उत्तर कोरिया में बाढ़ से सैकड़ों की मौत, किम जोंग उन ने 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया

लाइव हिन्दुस्तान
share

  • केसीएनए के अनुसार, सिनुइजू में आयोजित एक आपातकालीन पोलितब्यूरो बैठक में किम जोंग उन ने अपने अधिकारियों से उन लोगों को सख्ती से दंडित करने के लिए कहा था, जिन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए अपनी जिम्मेदारियों की उपेक्षा की।

किम जोंग उन

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन का तानाशाही चेहरा फिर उजागर हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बाढ़ को रोकने में विफल होने के कारण 30 सरकारी अधिकारियों को फांसी पर लटका दिया। कुछ और अधिकारियों को मौत की सजा देने का आदेश दिया गया है। आपको बता दें कि बाढ़ में उत्तर कोरिया में अब तक 1000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। चागांग प्रांत में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

चोसुन टीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि उत्तर कोरिया की सरकार ने उन अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कसम खाई है, जिनके ऊपर आरोप हैं कि वे मृतकों की संख्या को रोकने में असफल रहे हैं। चोसुन टीवी ने एक उत्तर कोरियाई अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा का सामना करना पड़ेगा। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि पिछले महीने के अंत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 20 से 30 अधिकारियों को एक साथ मार दिया गया था।

उत्तर कोरियाई केंद्रीय समाचार एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि किम जोंग उन ने जुलाई में चीन की सीमा के पास चागांग प्रांत में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अधिकारियों को कड़ी सजा देने का आदेश दिया था। केसीएनए के अनुसार, सिनुइजू में आयोजित एक आपातकालीन पोलितब्यूरो बैठक में किम जोंग उन ने अपने अधिकारियों से उन लोगों को सख्ती से दंडित करने के लिए कहा था, जिन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए अपनी जिम्मेदारियों की उपेक्षा की।

जुलाई में उत्तर-पश्चिमी प्रांत में भयंकर बाढ़ आई थी, जिससे हजारों निवासी बेघर हो गए और कई लोगों की मौत हो गई। दक्षिण कोरियाई मीडिया के मुताबिक, बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो सकती है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़उत्तर कोरिया में बाढ़ से कई मौतें, किम ने 30 अधिकारियों को फांसी पर लटकाया