ईरान के हमलों के बावजूद कैसे स्थिर है यूएई, राजदूत ने आंकड़ों के साथ बताई कहानी

Mar 10, 2026 05:42 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान
share

ईरान के करारे हमलों के बावजूद यूएई पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं है। इसको लेकर भारत में यूएई के राजदूत डॉक्टर अब्दुलनासेर जमाल अलशाली ने बयान दिया है। उन्होंने कहाकि इसकी वजह है रक्षा क्षेत्र में यूएई का निवेश।

ईरान के हमलों के बावजूद कैसे स्थिर है यूएई, राजदूत ने आंकड़ों के साथ बताई कहानी

ईरान के करारे हमलों के बावजूद यूएई पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं है। इसको लेकर भारत में यूएई के राजदूत डॉक्टर अब्दुलनासेर जमाल अलशाली ने बयान दिया है। उन्होंने कहाकि इसकी वजह है रक्षा क्षेत्र में यूएई का निवेश। इसके अलावा हमारा देश संस्थागत ढंग से तैयार है। उन्होंने कहाकि आंकड़े इसकी पूरी कहानी बताते हैं। यूएई के राजदूत ने बताया कि 1,440 ड्रोन में से 1,359 को रोका गया। वहीं 253 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 233 को हवा में नष्ट कर दिया गया। यह केवल सौभाग्य की बात नहीं है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि डिफेंस आर्किटेक्चर को इसी तरह से तैयार किया गया है।

सारी सुविधाएं जारी हैं
यूएई के राजदूत ने कहाकि ऊर्जा, पानी, स्वास्थ्य सेवा, दूरसंचार और खाद्य आपूर्ति शामिल हैं, बिना किसी रुकावट के जारी रही हैं। होटल, शॉपिंग सेंटर और पर्यटन वाली जो जगहें हैं, वह खुली हैं। मैं पिछले कुछ हफ्तों या इसी प्रकार समय से बाहर और आसपास घूम रहा हूं। बैंकिंग क्षेत्र मजबूत बना हुआ है, जिसमें कुल संपत्तियां 5.4 ट्रिलियन दिरहम से अधिक हैं। रणनीतिक खाद्य भंडार 46 महीने तक की डिमांड पूरी कर सकते हैं। यह सब अचानक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यूएई ने एक राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचा तैयार किया है जो विशेष रूप से मुश्किल समय के लिए तैयार किया गया है। हमारे देश में चार मिलियन से अधिक भारतीय और यूएई के लाखों अन्य निवासी बड़े अच्छे से अपना जीवन गुजार सकते हैं।

दूतावास को निशाना बनाने पर भड़के
बता दें कि इससे पहले यूएई ने इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में अपने महावाणिज्य दूतावास को निशाना बनाकर किए गए एक आतंकी ड्रोन हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यूएई के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक बयान में इस हमले को बिना उकसावे वाला आतंकवादी कृत्य बताया। साथ ही जोर दिया कि राजनयिक मिशनों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय मानदंडों एवं कानूनों का गंभीर उल्लंघन है। मंत्रालय ने कहाकि इस तरह के हमले राजनयिक संबंधों पर वियना समझौते का उल्लंघन करते हैं, जो राजनयिक परिसरों और राजनयिक कर्मियों की सुरक्षा की गारंटी देता है। यह घटना क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने वाली है।

यूएई ने इराक सरकार और कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार से इस घटना की गहन जांच शुरू करने, जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाए। कुर्दिस्तान आतंकवाद-विरोधी सेवा के अनुसार, दो ड्रोनों ने यूएई के वाणिज्य दूतावास को निशाना बनाया, जबकि तीसरे का लक्ष्य इरबिल हवाई अड्डा था, जो एक अमेरिकी सैन्य अड्डे के पास स्थित है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।