Hindi Newsविदेश न्यूज़how asim munir will supreme power in pakistan may be silent coup
आसिम मुनीर कैसे पाकिस्तान में कर रहे ‘साइलेंट तख्तापलट’, फिर लौटा 50 साल पुराना खौफ

आसिम मुनीर कैसे पाकिस्तान में कर रहे ‘साइलेंट तख्तापलट’, फिर लौटा 50 साल पुराना खौफ

संक्षेप: यदि ये बदलाव हुए तो फिर पाकिस्तान में सेना प्रमुख ही सुप्रीम कमांडर होगा। पाकिस्तान में जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन साहिर शमशाद मिर्जा का कार्य़काल समाप्त हो रहा है। अब यह पद ही खत्म कर दिया जाएगा और उनकी शक्तियां भी फील्ड मार्शल के पास होंगी।

Mon, 10 Nov 2025 11:54 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share Share
Follow Us on

पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों चुपचाप बहुत कुछ बदल रहा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद फील्ड मार्शल बन गए। फिर उनकी वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होती है और दोनों देशों के बीच संबंध अचानक बदल जाते हैं। पीएम शहबाज शरीफ से ज्यादा आसिम मुनीर को तवज्जो मिलने से साफ था कि उनका कद अब आर्मी चीफ से कहीं ज्यादा है। भले ही परदे के पीछे से वह काम कर रहे हैं, लेकिन वही वास्तविक सरकार हैं। अब तो पाकिस्तान में संविधान में ही एक बदलाव हो रहा है, जिसकी तुलना साइलेंट तख्तापलट से की जा रही है और कहा जा रहा है कि इसके बाद तो हर तरह से सुप्रीम पावर आसिम मुनीर ही होंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पाकिस्तान में पहले भी सैन्य शासन आते रहे हैं, लेकिन इस बार आसिम मुनीर राजनीतिक नेतृत्व को मोहरा बनाए रखते हुए सत्ता चलाने की जुगत में हैं। इसी के तहत पाकिस्तान के संविधान में 27वां संशोधन कराया जा रहा है और इस पर संसद में वोटिंग होनी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इस संशोधन के जरिए संविधान के अनुच्छेद 243 को बदला जाएगा। इससे पूरी पावर ही आसिम मुनीर के हाथ होगी। वह थल सेना, नेवी और एयरफोर्स के जॉइंट चीफ होंगे। परमाणु हथियार उनके ही कंट्रोल में होंगे और फील्ड मार्शल का जो पद उन्हें मिला है, उसे संविधान में स्थायी कर दिया जाएगा।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद ही खत्म, पूरी पावर मुनीर के हाथ

डॉन की एक खबर के अनुसार यदि ये बदलाव हुए तो फिर पाकिस्तान में सेना प्रमुख ही सुप्रीम कमांडर होगा। पाकिस्तान में जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के चेयरमैन साहिर शमशाद मिर्जा का कार्य़काल समाप्त हो रहा है। अब यह पद ही खत्म कर दिया जाएगा और उनकी शक्तियां भी फील्ड मार्शल के पास होंगी। इस तरह सर्वेसर्वा आसिम मुनीर हो जाएंगे। इसका सीधा अर्थ होगा कि आसिम मुनीर ही थल सेना के चीफ होंगे और उनका ही नेतृत्व एयरफोर्स और नेवी में भी होगा।

कैसे पाकिस्तान में लौट आया है 50 साल पुराना खौफ

संविधान में इन बदलावों को लेकर पाकिस्तान में जिया उल हक के दौर वाला खौफ है। तब जिया उल हक ने जुल्फिकार अली भुट्टो का तख्तापलट कर दिया था। अब कहा जा रहा है कि दौर बदल गया है तो शायद आसिम मुनीर जिया की तरह तख्तापलट नहीं करेंगे, लेकिन पूरी कमान उनके ही हाथ में होगी। इसके अलावा यह भी प्रस्ताव है कि राष्ट्रपति की तरह ही फील्ड मार्शल के खिलाफ भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकेगी। यह स्थिति उनके पद पर रहने के दौरान ही नहीं बल्कि पूरी जिंदगी रहेगी और उन्हें विशेषाधिकार मिलेंगे। हालात ये हैं कि पाकिस्तान में 50 साल पुराने उस दौर का खौफ फिर लौट आया है, जब जिया उल हक ने कमान संभाल ली थी और पूरी मुल्क ही कट्टरता की आग में झोंक दिया गया था।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।