AI से हथियार बना रहे हूती विद्रोही, बेहद खतरनाक है प्लान; मायून द्वीप पर किया कब्जा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने दावा किया है कि यमन के हूतियों ने उसके क्लॉड चैटबोट का इस्तेमाल करके हथियार बनाने की कोशिश की। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि हूती एआई से खतरनाक जैविक हथियार विकसित कर रहे हों।

Yemen Houthis
जैविक हथियार बनाने की भी कोशिश कर रहे यमन के हूती विद्रोही

अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने कहा कि यमन में एक समूह ने उसके 'क्लॉड चैटबॉट' का इस्तेमाल निर्देशित रॉकेट और मिसाइल विकसित करने की कोशिश की। यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब ईरान समर्थित हूती विद्रोही यमन में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान चला रहे हैं। एंथ्रोपिक ने गुरुवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया कि उसने उत्तरी यमन में सक्रिय एक समूह की पहचान की, जो हथियारों के विकास से जुड़े तीन कार्यक्रम चला रहा था। कंपनी के अनुसार इनमें एक निर्देशित रॉकेट, 2,000 किलोमीटर से अधिक की लक्ष्य क्षमता वाली बहु-चरणीय बैलिस्टिक मिसाइल और हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन वाले एक संस्करण समेत कई तरह की मिसाइलें शामिल थीं।

नेविगेशन सॉफ्टवेटर के लिए क्लॉड का इस्तेमाल

कंपनी ने कहा कि इस समूह ने हवा में उड़ने वाले हथियारों के मार्गदर्शन, नेविगेशन और नियंत्रण सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए क्लॉड का इस्तेमाल किया। ऐसा काम आमतौर पर इंजीनियरों की एक टीम की जरूरत वाला होता है। एंथ्रोपिक ने कहा कि उसके पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि समूह किसी परिचालन हथियार को तैनात करने में सफल रहा। हालांकि, उसने एक निर्देशित रॉकेट का परीक्षण जरूर किया था।

जैविक हथियारों से जुड़े एआई दुरुपयोग को रोका

एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने कहा कि उसने अपने क्लॉड मॉडल का इस्तेमाल कर जैविक हथियार विकसित करने की कोशिशें रोक दीं। इसके साथ ही उसने यूक्रेन के खिलाफ रूस से जुड़े संदिग्ध साइबर जासूसी अभियान चलाने की कोशिशों को नाकाम कर दिया। कंपनी ने गुरुवार को जारी अपनी नवीनतम खतरा खुफिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी। एंथ्रोपिक ने बताया कि उसने अपने नवीनतम एआई मॉडलों में जैविक अनुसंधान से जुड़े काम पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लगाए हैं, ताकि ऐसी जानकारी के दुरुपयोग को रोका जा सके, जिसका इस्तेमाल हथियार बनाने में हो सकता है।

मायून द्वीप पर हूती विद्रोहियों का कब्जा

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को बाब अल-मंदेब के बीच स्थित मायून द्वीप पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने रणनीतिक जलमार्ग वाले इस पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण की अपनी कोशिश पूरी कर ली है। स्थानीय सरकारी अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सरकारी बलों के गुरुवार को द्वीप से हटने के बाद हथियारों से लैस हूती लड़ाकों को लेकर नौकाएं मायून द्वीप पहुंचीं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़AI से हथियार बना रहे हूती विद्रोही, बेहद खतरनाक है प्लान; मायून द्वीपर पर कब्जा