हूतियों ने फिर दहला दिया रियाद एयरपोर्ट, एक की मौत और कई घायल; शहरों में अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान
share

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट को एकबार फिर से निशाना बनाया गया है। हूती विद्रोहियों के इस हमले में एक शख्स के मारे जाने की खबर है। वहीं 11 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

Riyadh Attack
रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों का दोबारा हमला, एक की मौत

रियाद एयरपोर्ट को हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर दहला दिया है। इस हमले में कम से कम एक के मारे जाने की खबर है। वहीं 11 लोग घायल हो गए हैं। इससे पहले हूती विद्रोहियों के हमले में 13 की मौत हो गई थी जिसमें एक भारतीय भी शामिल है। वहीं 300 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए। हूती विद्रोहियों ने इन हमलों को सऊदी अरब से बदला करार दिया है। वहीं भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों को सावधान किया है और रियाद एयरपोर्ट से दूर रहने की सलाह दी है।

सऊदी की अगुवाई वाले संयुक्त बल ने कहा कि किंग खालिद एयरपोर्ट के टर्मिनल 4 पर मिसाइल से अटैक किया गया है। एयरपोर्ट के पास कई मिसाइलों को हवा में तबाहभी किया गया है। दक्षिणी सऊदी अरब में भी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। इस तरह रियाद एयरपोर्ट पर दूसरे हमले ने सऊदी अरब की चिंता और बढ़ा दी है। सऊदी अरब के कई शहरों में हमले का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हैदराबाद के रहने वाले शख्स की मौत

इससे पहले हुए हमले में मरने वालों में एक भारतीय के अलावा बांग्लादेश, फलस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया और सूडान के एक-एक नागरिक हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि एक भारतीय की मौत हुई है जो कि हैदराबाद का रहने वाला है। दूतावास ने कहा, ''हम मृतक के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हम परिवार के संपर्क में हैं और पार्थिव शरीर को जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।''

भारत ने हूतियों के हमले की निंदा की

आम लोगों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले की भारत ने भी निंदा की है। दूतावास ने एक पोस्ट में कहा, रियाद हवाई अड्डे पर हुए इस "कायरतापूर्ण हमले" के मामले पर लगातार नजर रख रहा है और घायलों का हाल जानने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, खाड़ी देश में आम नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर बार-बार किए जा रहे हमले पूरी तरह अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "हम पिछले कुछ दिन में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बार-बार किए गए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 10 अक्टूबर को किया गया कायरतापूर्ण हमला भी शामिल है, जिसमें लोगों की जान गई, कई लोग घायल हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचा।" बयान में कहा गया है, "हम मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़हूतियों ने फिर दहला दिया रियाद एयरपोर्ट, एक की मौत और कई घायल; शहरों में अलर्ट