
रूस के स्कूल में खौफनाक हमला: 'नो लाइव्स मैटर' टी-शर्ट पहने नकाबपोश ने बच्चे को मार डाला
Russian school Attack: पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने 10 वर्षीय बच्चे का पीछा किया और स्कूल भवन के अंदर उसकी हत्या कर दी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलावर ने छात्रों से उनकी राष्ट्रीयता के बारे में पूछा था।
रूस की राजधानी मॉस्को के पास मंगलवार को एक स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना हुई। चाकू हमले में एक 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई और एक सुरक्षा गार्ड सहित कुछ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की और 15 वर्षीय आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।
बताया गया कि यह हमला मॉस्को क्षेत्र के ओदिंत्सोवो जिले में गोरकी-2 गांव की एक माध्यमिक स्कूल में हुआ। मास्क और हेलमेट पहने आरोपी के पास चाकू और मिर्च स्प्रे था। उसने स्कूल में मौजूद छात्रों और कर्मचारियों पर हमला किया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा गार्ड दिमित्री पावलोव ( 32) ने बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर मिर्च स्प्रे किया और चाकू से हमला किया।
पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने 10 वर्षीय बच्चे का पीछा किया और स्कूल भवन के अंदर उसकी हत्या कर दी। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हमलावर ने छात्रों से उनकी राष्ट्रीयता के बारे में पूछा था। रूसी अधिकारियों ने ऑनलाइन किए जा रहे सनसनीखेज दावों पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की, जिनमें हमले को फोन पर रिकॉर्ड करने का आरोप शामिल है। घटना के बाद आरोपी ने खुद को परिसर में बंद कर लिया था। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी को चरमपंथी संदेश वाली टी-शर्ट और हेलमेट पहने हिरासत में ले जाते दिखाया गया है। नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान आधिकारिक रूप से गुप्त रखी गई है। जांच एजेंसियां हमलावर की पृष्ठभूमि और संभावित चरमपंथी मकसद की जांच कर रही हैं।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




