खुलने जा रहा है होर्मुज, तेल संकट से जूझ रही दुनिया को मिलेगी बड़ी राहत; डोनाल्ड ट्रंप दावे में कितना दम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रविवार को ही ईरान के साथ समझौते पर साइन हो जाएंगे और इसके बाद होर्मुज सबके लिए खुल जाएगा। हालांकि ईरान ने यह बात स्वीकार नहीं की है। पाकिस्तान ने भी 24 घंटे में डील का दावा किया था।

खुलने जा रहा है होर्मुज, तेल संकट से जूझ रही दुनिया को मिलेगी बड़ी राहत; डोनाल्ड ट्रंप दावे में कितना दम

ईरान के साथ समझौते को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रविवार को ही दोनों देशों में समझौते पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। इससे पहले मध्यस्थता करने वाले पाकिस्तान ने भी कहा था कि डील फाइनल हो चुकी है और अब केवल साइन होने की बाकी हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करके कहा, कल यानी रविवार को डील पर साइन होने हैं। इसके बाद होर्मुज सबके लिए खुल जाएगा।

ट्रंप के दावे में कितना दम

डोनाल्ड ट्रंप कई बार दावा कर चुके हैं कि ईरान के साथ डील बहुत करीब है। उधर ईरान ही इस बात को मानने को तैयार नहीं होता। हालांकि इस बार ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने माना है कि डील होने जा रही है। डोनाल्ड ट्रंप के दावे से पहले ईरान ने रविवार को डील होने की बात से इनकार किया था। जब तक दोनों तरफ से इस बात की पु्ष्टि नहीं होती है तब तक दावे को पूरी तरह सही नहीं माना जा सकता है।

परमाणु हथियारों को लेकर बनी बात?

राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के साथ उनका यह नया समझौता परमाणु हथियार की राह में एक अभेद्य दीवार की तरह काम करेगा। उनके अनुसार,अब ईरान न तो परमाणु हथियार चाहता है और न ही भविष्य में कभी इसे हासिल कर पाएगा, चाहे खरीद के जरिए, विकास के जरिए या किसी अन्य माध्यम से।

ईरान को नहीं मिलेगी कोई क्षतिपूर्ति

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनके कार्यकाल में ईरान के साथ अमेरिका के संबंध पिछले प्रशासनों की तुलना में कहीं अधिक अलग और बेहतर हुए हैं। उन्होंने साफ किया कि इस नए सौदे के तहत दोनों देशों के बीच किसी भी तरह के धन का लेन-देन नहीं होगा। भविष्य की रणनीति का खुलासा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि सही समय आने पर जब सब कुछ पूरी तरह शांत होगा। अमेरिकी सेना देश के बेहतरीन बी-2 बॉम्बर्स और उनके पायलटों की मदद से गहरे ग्रेनाइट पहाड़ों के नीचे दबी परमाणु सामग्री को बाहर निकालेगी और उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा,चाहे वह ईरान में हो या संयुक्त राज्य अमेरिका में।

उन्होंने उम्मीद जताई कि वे ईरान और पूरे मध्य पूर्व के साथ भविष्य में लंबे समय तक मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने अंत में कहा कि यदि यह प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ती है,तो अमेरिका के पास अंतिम विकल्प हमेशा तैयार है, जिसका वे उम्मीद करते हैं कि कभी दोबारा इस्तेमाल न करना पड़े।

अपने बयान राष्ट्रपति ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए ईरान परमाणु समझौते की भी खिल्ली उड़ाई। उन्होंने दावा किया कि श्रीओबामा का किया गया वह समझौता ईरान के लिए परमाणु हथियार हासिल करने का एक बेहद आसान और सुगम रास्ता था, जिसके चलते ईरान के पास छह साल पहले ही परमाणु हथियार आ गया होता और वह अब तक इसका इस्तेमाल भी कर चुका होता।

उन्होंने ओबामा प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि उस समय ईरान को 1.7 बिलियन डॉलर की नकद राशि सहित सैकड़ों अरबों डॉलर का भुगतान किया गया था, जिसके विपरीत उनके नए समझौते में किसी पैसे का लेन-देन नहीं हो रहा है।इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा था कि अमेरिका और ईरान के बीच अगले 24 घंटों में समझौता हो सकता है। श्री ट्रम्प ने श्री शरीफ की इस पोस्ट का साझा करके उनकी बात की पुष्टि करने का भी संकेत दिया।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।