भारतीय जहाजों पर हुए हमले से जुड़े सवाल पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बोले- बाहर निकलो; देखें VIDEO
व्हाइट हाउस कवर करने वाली पत्रकार ओलिविया रिनाल्डी ने ईरान में चल रही स्थिति और होर्मुज में हाल की घटनाओं के बारे में पूछने की कोशिश की। उन्होंने भारतीय जहाजों पर हुए हमले का सवाल जैसे ही पूछा, ट्रंप भड़क गए और बाहर निकलने को कह दिया।

Iran US War Update: अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी के आखिरी से ही युद्ध चल रहा है। बीते दिन होर्मुज पार करने की कोशिश कर रहे दो भारतीय जहाजों पर ईरान ने हमला कर दिया, जिसपर भारत ने नाराजगी भी जताई है। एक पत्रकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इससे जुड़ा सवाल पूछने की कोशिश की तो वह भड़क गए और पत्रकार को बाहर निकलने को कह दिया। सीबीएस न्यूज की रिपोर्टर ने यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यूजर्स पत्रकार को लेकर ट्रंप के रवैये पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
CBS न्यूज की व्हाइट हाउस कवर करने वाली पत्रकार ओलिविया रिनाल्डी ने 18 अप्रैल को ईरान में चल रही स्थिति और होर्मुज में हाल की घटनाओं के बारे में पूछने की कोशिश की। उन्होंने ईरान द्वारा दो भारतीय जहाजों पर हमले करने से जुड़ा सवाल पूछा। एक्स यूजर Acyn ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पल कैद हुआ, जब ट्रंप ने रिनाल्डी और वहां मौजूद बाकी पत्रकारों को बाहर निकाल दिया। रिपोर्टर ने खुद भी बाद में उस क्लिप को दोबारा पोस्ट करते हुए लिखा, "मैंने राष्ट्रपति से होर्मुज में मौजूद दो जहाजों के बारे में पूछने की कोशिश की, जिन पर कथित तौर पर ईरानी गनबोट्स ने गोलियां चलाई थीं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- बाहर निकलो।'' यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप ईरान के साथ बातचीत टूटने के बीच एक आपातकालीन सिचुएशन रूम बैठक बुला रहे हैं।
बता दें कि ओलिविया रिनाल्डी CBS न्यूज के लिए बतौर व्हाइट हाउस रिपोर्टर के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान की रिपोर्टिंग की, और इससे पहले वे CBS Evening News with Norah O'Donnell में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर थीं। इस दौरान उन्होंने तीन साल तक ओ'डॉनेल के साथ इस प्रसारण के साथ-साथ 60 Minutes, CBS News Sunday Morning, और ओ'डॉनेल द्वारा कवर की गई कई अन्य ब्रेकिंग न्यूज स्टोरीज पर भी मिलकर काम किया।
'ईरान को डील माननी ही पड़ेगी'
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने संघर्ष-विराम का गंभीर उल्लंघन किया है, लेकिन उन्हें अब भी लगता है कि वे शांति समझौता करवा सकते हैं। शांति समझौते के बारे में ट्रंप ने कहा, "यह होगा। किसी न किसी तरह। अच्छे तरीके से या मुश्किल तरीके से। यह होकर रहेगा।'' ट्रंप ने कहा कि हम ईरान को एक अच्छी डील ऑफर कर रहे हैं। उन्हें यह डील माननी ही पड़ेगी और अगर नहीं मानते हैं तो फिर सभी पुलों और पावर प्लांट्स पर हमले होंगे।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


