Hindi Newsविदेश न्यूज़Hindus haram to vote alarming announcements ahead of elections in bangladesh
हिंदुओं को वोट देना हराम, बांग्लादेश में चुनाव से पहले ही होने खतरनाक ऐलान; उतर पड़े कट्टरपंथी

हिंदुओं को वोट देना हराम, बांग्लादेश में चुनाव से पहले ही होने खतरनाक ऐलान; उतर पड़े कट्टरपंथी

संक्षेप:

बांग्लादेश में चुनाव करीब आते ही कट्टरपंथी लोगों ने हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया है। कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिसमें मौलवी और मौलाना हिंदुओं को काफिर बताते नजर आते हैं। 

Jan 17, 2026 01:13 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले हिंदुओं के खिलाफ नफरत की दुकानें खुल गई हैं। मौलाना और मौलवी चीख-चीखकर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे हिंदू या फिर अन्य गैर मुसलमान प्रत्याशियों का समर्थन ना करें। एक वीडियो में एक अज्ञात मौलाना कह रहे हैं कि हिंदू प्रत्याशी या फिर 'काफिरों' को वोट देना हराम है। वहीं एक अन्य वीडियो में एक मौलाना हिंदुओं के धार्मिक स्थलों को तहस-नहस करने की धमकी देते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह कहते हैं, बांग्लादेश में मंदिर का मतलब तबाही है, मूर्तियों का मतलब केवल तबाही है। बांग्लादेश में ना कोई हिंदू रह सकता है और ना ही कोई इस्कोन वाला। दिल्ली के दलालों को बांग्लादेश से चले जाना चाहिए। बता दें कि बांग्लादेश में मोहम्मद यूसुफ की अंतरिम सरकार में इस्कोन और हिंदूओं को जमकर निशाना बनाया गया है। भारत ने बांग्लादेश से कहा है कि वह कट्टरपंथी तत्वों से निपटे और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जैसवाल ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी हिंदू नागरिकों और कारोबारियों को टारगेट कर रहे हैं। यह बहुत ही चिंता की बात है। बता दें कि हाल ही में 25 साल के मिथुन सरकार ने कट्टरपंथियों की भीड़ से बचने के लिए नहर में छलांग लगा दी और उनकी मौत हो गई। उनपर लोगों ने चोरी का आरोप लगाया था। इशी तरह एक हिंदू की कुछ बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मोनी चक्रवर्ती को गोली मार दी गई। इस तरह से कम से कम 7 से 8 घटनाएं हैं जिनमें कट्टरपंथियों ने हिंदुओं की नृशंस हत्या कर दी।

ब्रिटेन ने भी की बांग्लादेश में हिंसा की निंदा

ब्रिटेन सरकार ने बांग्लादेश में ‘‘हर तरह की हिंसा’’ की निंदा की और शांतिपूर्ण एवं विश्वसनीय चुनाव कराने की अपील की है। बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की हत्याओं का मुद्दा ब्रिटिश संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में उठाये जाने पर ब्रिटेन सरकार ने यह बात कही।

विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने बृहस्पतिवार को संसद में एक वक्तव्य में लेबर पार्टी नीत सरकार से अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि (बांग्लादेश में) फरवरी में होने वाले चुनाव ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ हों। ब्रिटिश हिंदुओं के लिए सर्वदलीय संसदीय समूह (एपीपीजी) के अध्यक्ष ब्लैकमैन ने ब्रिटिश संसद सदस्यों से कहा कि हिंदुओं की हत्या और उनके मंदिरों को जलाए जाने की ‘‘भयावह स्थिति’’ से वह ‘‘स्तब्ध’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सड़कों पर खुलेआम हिंदुओं की हत्या की जा रही है, उनके घर जलाये जा रहे हैं, मंदिरों में आग लगायी जा रही है तथा अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की भी ऐसी ही दशा है।’’ उन्होंने कहा, “अगले महीने तथाकथित स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होने वाले हैं। बांग्लादेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी अवामी लीग को इन चुनाव में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि जनमत सर्वेक्षण के अनुसार, उसे लगभग 30 प्रतिशत समर्थन प्राप्त है।’’उन्होंने कहा, “इसी तरह, इस्लामी चरमपंथियों ने एक जनमत संग्रह का आह्वान किया है जो बांग्लादेश के संविधान को हमेशा के लिए बदल देगा।”

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।