Hindi Newsविदेश न्यूज़Hindu woman and minor daughter abducted in Karachi Father in Fear
‘इस्लाम ना कुबूल करवा दें’, कराची में हिंदू महिला और नाबालिग बेटी का अपहरण; पिता को सता रहा डर

‘इस्लाम ना कुबूल करवा दें’, कराची में हिंदू महिला और नाबालिग बेटी का अपहरण; पिता को सता रहा डर

संक्षेप:

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात बंदूकधारियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को कराची के शेरशाह स्थित सिंधी मोहल्ले में घटी।

Dec 09, 2025 04:52 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, इस्लामाबाद
share Share
Follow Us on

‘इस्लाम ने कुबूल करवा दें’, कराची में हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कराची

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला और उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात बंदूकधारियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना शनिवार को कराची के शेरशाह स्थित सिंधी मोहल्ले में घटी। परिवार द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला को तीन हथियारबंद व्यक्तियों ने घर से बाहर निकलते ही जबरन एक सफेद कार में बैठा लिया। इस मामले से स्थानीय समुदाय में भय और चिंता व्याप्त हो गई है।

सिंध प्रांत में हिंदू समुदाय के नागरिक अधिकार कार्यकर्ता शिवा काची ने कहा कि रानी और उनकी नाबालिग बेटी अब भी लापता हैं। उनके परिवार को डर है कि उन्हें जबरन इस्लाम कुबूल कराया जाएगा और फिर अपहरणकर्ताओं में से किसी एक से उसकी शादी कर दी जाएगी। उन्होंने कहाकि हमने प्राथमिकी दर्ज करवा दी है लेकिन जिस तरह से तीन अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हिंदू मां-बेटी का अपहरण किया, वह बेहद चिंताजनक स्थिति है। काची ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अपील की कि वे इस पर ध्यान दें और कार्रवाई करें।

प्रांत में हिंदू लड़कियों और महिलाओं का अक्सर अपहरण किया जा रहा है और उन्हें जबरन इस्लाम स्वीकार कराया जा रहा है और फिर उनकी शादी मुस्लिम पुरुषों से कर दी जाती है, जो ज्यादातर मामलों में उनसे उम्र में काफी बड़े होते हैं। सिंध के मीरपुरखास में अपना कार्यालय चलाने वाले काची ने कहा कि उन्हें स्वयं ऐसे समूहों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं जो हिंदू लड़कियों का अपहरण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के अपराध में संलिप्त हैं। इनमें ज्यादातर गरीब परिवारों की लड़कियां होती हैं। उन्होंने कहाकि मुझे फोन पर जान से मारने की धमकियां मिली हैं और मुझे अपनी जान का खतरा है लेकिन मैंने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है और सुरक्षा की मांग की है।

इस बीच, एक अन्य मामले में, सिंध प्रांत के उमरकोट शहर में हथियारबंद लोगों ने एक हिंदू लड़की का अपहरण करने की कोशिश की जिसकी हाल में शादी हुई थी। भागवी अपने पति के साथ अपने माता-पिता से मिलने घर जा रही थी तभी हथियारबंद बदमाशों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की। हालांकि, आसपास के लोगों के दखल देने से हथियारबंद बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।