बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स की लिंचिंग; पहले चाकू से गोदा, फिर सरेआम जिंदा जलाने की कोशिश

Jan 01, 2026 06:59 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब शरियतपुर जिले में एक हिंदू दवा विक्रेता खोकन दास पर हिंसक हमला हुआ है। 50 वर्षीय खोकन दास पर धारदार हथियारों से वार किया गया, उन्हें पीटा गया और शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गई।

बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स की लिंचिंग; पहले चाकू से गोदा, फिर सरेआम जिंदा जलाने की कोशिश

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब शरियतपुर जिले में एक हिंदू दवा विक्रेता खोकन दास पर हिंसक हमला हुआ है। बताया गया कि 50 वर्षीय खोकन दास पर पहले धारदार हथियारों से वार किया गया, उसके बाद मारपीट की गई, और शरीर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। यह घटना 31 दिसंबर को हुई, जब वे अपने घर लौट रहे थे।

स्थानीय समाचार पत्र प्रथम आलो के अनुसार, यह घटना बुधवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रात लगभग साढ़े नौ बजे (स्थानीय समय) हुई, जब बदमाशों ने व्यवसायी खोकन चंद्र दास पर हमला कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, पहले उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया और बाद में शरीर पर पेट्रोल डालकर दामुद्या के कोनेश्वर यूनियन के केउरभांगा बाजार के पास आग लगा दी। प्रथम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, दास को बाद में बेहतर इलाज के लिए ढाका भेजा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, कोनेश्वर यूनियन के तिलोई गांव के निवासी दास केउरभांगा बाजार में एक फार्मेसी और मोबाइल बैंकिंग का व्यवसाय चलाते हैं। बुधवार की रात वे अपनी दुकान बंद करने के बाद एक ऑटो-रिक्शा में घर लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने केउरभांगा बाजार के पास दामुद्या-शरियतपुर सड़क पर गाड़ी को रोककर उन पर हमला कर दिया।

प्रथम आलो के अनुसार, बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया और बाद में उन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अपनी जान बचाने के लिए दास सड़क के किनारे स्थित एक तालाब में कूद गए। उनकी चीखें सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और शरियतपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज किया गया और बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें उसी रात बेहतर इलाज के लिए ढाका भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 18 दिसंबर 2025 को मयमनसिंह जिले के भालुका में हिंदू गारमेंट वर्कर दीपू चंद्र दास पर ईशनिंदा के आरोप लगाकर भीड़ ने हमला किया। उसे भी पहले पीटा गया, पेड़ से लटकाया गया और शरीर पर आग लगाई गई, जिससे उनकी मौत हो गई। जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हुई और पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया।

वहीं, 28 दिसंबर को पिरोजपुर जिले के दुमरितला गांव में हिंदू परिवारों के घरों पर आगजनी की कोशिश की गई। चट्टोग्राम के रावजान क्षेत्र में कई हिंदू घरों को निशाना बनाकर आग लगाई गई, जहां परिवारों को दरवाजे बंद करके जलाने की कोशिश हुई, लेकिन वे सुरक्षित बच निकले।

बता दें कि बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यकाल में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे विश्वभर में चिंता और कई मानवाधिकार संगठनों में आक्रोश व्यक्त किया गया है। पिछले सप्ताह भारत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ 'लगातार जारी शत्रुता' पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि वह अपने पड़ोस में हो रही घटनाओं पर कड़ी नजर रख रहा है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;